मंगलवार, 8 अक्तूबर 2024

राजपूत कल्याण संघ"का हुआ गठन, समाज के लोगों मे खुशी की लहर



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  क्षत्रिय समाज के लोगों की एक आम बैठक रविवार को F8/4 स्थित तेजस न्यूज़ के मुख्य कार्यालय में वार्ड नंबर 55 के पार्षद संतोष सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सभी क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें सर्वसम्मति से "राजपूत कल्याण संघ" के बैनर तले कार्य किए जाने पर सहमति बनी और क्षत्रिय समाज के अलावा अन्य समाज के हित में भी कार्य करने पर विचार किया गया। बैठक में मौजूद लोगों की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जो निम्न प्रकार है :-

संरक्षक:- बाई सा शिखा सिंह, ठाकुर के पी सिंह, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह, ठाकुर जसवंत सिंह, ठाकुर राजबीर सिंह, ठाकुर प्रवेंद्र सिंह, ठाकुर लवकुश सिंह, जी एस रावत बनाए गए हैं। इनके अलावा अध्यक्ष - ठाकुर राकेश कुमार सिंह, महासचिव - ठाकुर तेजेश सिंह (तेजस),वरिष्ठ उपाध्यक्ष:- ठाकुर सन्तोष सिंह राणा (पार्षद वार्ड 55),उपाध्यक्ष:- ठाकुर अजीत सिंह, ठाकुर गजेन्द्र सिंह, ठाकुर अंबुज सिंह, ठाकुर हेमन्त सिंह,सचिव :-ठाकुर प्रदीप सिंह, बाई सा दीप्ति चौहान, ठाकुर संजीव सिंह,कोषाध्यक्ष:- ठाकुर जगपाल सिंह,सह कोषाध्यक्ष :- ठाकुर एल. बी. सिंह, संगठन महामंत्री :- ठाकुर बलराज सिंह, ठाकुर रविन्द्र सिंह,ठाकुर अजय सिंह, ठाकुर राम नजर सिंह, ठाकुर रमेश सिंह, ठाकुर सुमित सिंह,ठाकुर जयपाल सिंह, ठाकुर जितेन्द्र सिंह, ठाकुर सतेन्द्र, ठाकुर महेश सिंह, बाई सा सुषमा सिंह ठाकुर जे. पी.सिंह ,कानूनी सलाहकार :- ठाकुर गिरिराज सिंह (एडवोकेट ),मीडिया प्रभारी:- ठाकुर मनोज सिंह, ठाकुर राजीव सिंह, ठाकुर मनजीत सिंह इस अवसर पर तामम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए सभी ने क्षेत्रवाद को त्यागर आपस में एकता का परिचय देते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।

राजपूत कल्याण संघ के अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि राजपूत कल्याण संघ क्षत्रिय समाज के कल्याण के लिए बनाई गई ऐसी संस्था है। जिसका मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में स्वरोजगार, धार्मिक अनुष्ठान, शिक्षा, प्रतिभाशाली बच्चों व युवाओं को आगे बढ़ाने एवं  सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाना है। यानी संस्था इन विषयों में कार्यरत रहेगी। क्षत्रियों को संगठित होकर चलने की आवश्यकता है।जिससे आने वाले समय में हम समाज की रक्षा कर सकें व अपनी एकता अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रख सकें।

इस अवसर पर चयनित सभी पदाधिकारीयों ने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस जिम्मेदारी के साथ उन्हें चुना गया है निश्चित तौर पर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के अंत में सभा की अध्यक्षता कर रहे वार्ड नंबर 55 के पार्षद ठाकुर संतोष सिंह राणा ने सभी मौजूद क्षत्रियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें