बुधवार, 16 अक्तूबर 2024

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप निर्वाचन—2024 हेतु नियुक्त किये प्रभारी व सह प्रभारी अधिकारी, सौंपी जिम्मेदारी



                          मुकेश गुप्ता

निर्वाच कार्य को पूर्ण रूप से स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराना है:  इन्द्र विक्रम सिंह

गाजियाबाद । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 56-गाजियाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद  इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों को प्रभारी अधिकारियों और सह प्रभारी अधिकारियों को निर्वाचन सम्बंधित दायित्वों के पूर्ण करने हेतु नियुक्ति किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी  इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा  अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी को कार्मिक एवं प्रशिक्षण, स्वीप एवं कार्मिक कल्याण,  रणविजय सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन को टेन्टेज व्यवस्था, मतदाता सूची सम्बंधित समस्त कार्य एवं स्ट्रांग रूम, विवेक कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी भू0अ0 को लेखन सामग्री/लाजिस्टीक व्यवस्था, मतपत्र व्यवस्था, पोस्टल वैलेट एवं ईटीपीबीएमएस व्यवस्था, ईवीएम व्यवस्था एवं वितरण/रिसीविंग कार्य,  गम्भीर सिंह अपर जिलाधिकारी नगर को आदर्श आचार संहिता/कानून एवं शांति व्यवस्था/सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था एवं वीडियोग्राफी/वेबकास्टिंग/सीसीटीवी, सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्वाचन व्यय अनु​वीक्षण, कन्ट्रोल रूम/कॉल सेन्टर/निर्वाचन ​सम्बंधित शिकायत प्रकोष्ठ/​सी—विजिल एवं सूचना सेल/मीडिया/एमसीएमसी, विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर आयुक्त को मतदाता केन्द्रों/मतदेय स्थल का निर्माण एवं मतदाता सम्बंधि समस्त ​व्यवस्थाऐं, साफ—सफाई एवं पेयजल व्यवस्था,  राजेश कुमार सिंह सचिव जीडीए को पोल डे मॉनीटरिंग, सूचना प्रोद्योगिकी, साइबर सिक्योरिटी एवं आईटी सेल सम्बंधित व्यवस्था, डॉ.अखिलेश मोहन सीएमओ को चिकित्सा व्यवस्था, श्रीमती पुष्पांजलि मुख्य कोषाधिकारी को यात्रा भत्ता/मानदेय वितरण, अमित कुमार तिवारी जिला पूर्ति अधिकारी को खानपान व्यवस्था,  राहुल पाल मुख्य अग्निशमन अधिकारी को अग्निशमन, सुधीर कुमार जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी को दिव्यांगजन कल्याण व्यवस्था,  मुरारी मोहन पाण्डेय संयुक्त निदेशक अभियोजन को विधि प्रकोष्ठ, श्रीमती अंजुम बी. अपर जिलाधिकारी न्यायिक को फोन्स एवं इलेक्ट्रानिक सेवा, मा​नचित्रों की तैयारी एवं कम्यूनिकेशन प्लान एवं रूट चार्ट,  अरूण दीक्षित उप जिलाधिकारी को सिंगल विंडों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी को प्रभारी अधिकारी व उनके सह प्रभारी अधिकारियों नियुक्ति करने के साथ—साथ निर्वाचन से सम्बंधित गति​विधियों में उनके कार्य, अधिकार, जिम्मेदारी के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य को पूर्ण रूप से स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराना है।


बैठक में  रणविजय सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन,  राजेश कुमार सिंह सचिव जीडीए, डॉ.अखिलेश मोहन सीएमओ,  अरूण कुमार यादव अपर नगर आयुक्त,  विवेक कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी भू0अ0, गम्भीर सिंह अपर जिलाधिकारी नगर, श्रीमती अंजुम बी. अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,    श्रीमती पुष्पांजलि मुख्य कोषाधिकारी,  अरूण दीक्षित उप जिलाधिकारी,  राहुल पाल मुख्य अग्निशमन अधिकारी,  अमित कुमार तिवारी जिला पूर्ति अधिकारी,  सुधीर कुमार जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी,  मुरारी मोहन पाण्डेय संयुक्त निदेशक अभियोजन,  जिला सूचना अधिकारी  योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें