सोमवार, 9 सितंबर 2024

सुभाष पार्टी ने उप चुनाव के लिए की बैठक

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी(सुभाष पार्टी) के महानगर अध्यक्ष महेश पांडे के मार्गदर्शन में नंदग्राम वार्ड 49 में  शिव किशोर त्रिपाठी के यहां पार्टी की एक बैठक हुई।  जिसमें पार्टी के विस्तार को लेकर और आगामी चुनाव की परिपेक्ष में चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सुभाष पार्टी को एक मजबूत पार्टी के रूप में पेश करने का निर्णय लिया।  सभा की अध्यक्षता  एस  के त्रिपाठी  ने की इसमें पार्टी के मुख्य पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष महेश पांडे , हरिओम तिवारी ,आर पी शुक्ला,  मुकेश शर्मा , महेश पांडे ( लल्लन ), अनिल दुबे , नरेंद्र पांडे,  सुरेंद्र तिवारी जी, आनंद मिश्रा  और पार्टी की सभी कार्य कर्ता ने मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें