गुरुवार, 26 सितंबर 2024

पितृ पक्ष में प्रथम महापौर दिनेश चंद गर्ग को याद किया



                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । पितृ पक्ष पर गाजियाबाद के प्रथम महापौर दिनेश चंद गर्ग को याद किया गया। इस अवसर पर नासरपुर फाटक लेबर चौक पर प्रसाद वितरण किया गया। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि उनके पिताजी के सपनों को साकार करना उनकी प्राथमिकता है। 

पार्षद राजकुमार नागर ने कहा कि महापौर के रूप में उनके कार्यकाल की प्रशंसा विपक्षी भी करते हैं। उन्होंने कभी विरोधियों को जवाब नहीं दिया। अपने काम से लोगों को जवाब देते थे। भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज मित्तल ने कहा कि दिनेश चंद गर्ग एक विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने जिस तरह समाज की सेवा की उसे लोग कभी भुला नही पाएंगे।

  इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, पार्षद नीरज गोयल, दुष्यंत गुप्ता, दयानंद बंसल, राहुल तोमर, अंकुर अग्रवाल, मनीष शर्मा, प्रदीप गर्ग, भूषण यादव, सचिन सोनी, मनोज खन्ना, प्रमोद चौधरी, बाबूराम, एडवोकेट विनय चौधरी, अंकित अरोरा, मुकेश शाही व अनिल मल्होत्रा आदि ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें