सोमवार, 9 सितंबर 2024

बलप्रीत सिंह को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सिखों ने किया जोरदार स्वागत--मनजीत सिंह

 

                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मनजीत सिंह ने बलप्रीत सिंह को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सिखों ने जोरदार स्वागत के साथ भारतीय जनता पार्टी के  शीर्ष नेताओं को आभार व्यक्त किया खास तौर से सांसद  अतुल गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का  आभार व्यक्त किया। मनजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ सिख समाज के नौजवान को जो जिम्मेदारी  सोपी है बलप्रीत सिंह  उसको  जिम्मेदारी से निभाने  का कार्य करेगा।

मनजीत सिंह ने कहा भले ही गाजियाबाद सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गैर राजनीतिक संगठन है मगर सरकार द्वारा किए अच्छे कार्यों की हम हमेशा प्रशंसा करते रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को अपने सिर पर सुशोभित करके मुख्यमंत्री निवास पर ले जाने कीर्तन दरबार और लंगर करने का जो कार्य किया था देश की आजादी के बाद पहले मुख्यमंत्री योगी जी हैं

 प्रधानमंत्री ने दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के  साहिबजादो  की शहादत को प्रणाम नमस्कार नतमस्तक होते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस  के रूप में  पूरे देश और दुनिया में जहां-जहां हिंदुस्तानी रहते हैं  मानाना  घोषित किया पिछले सालों से  मनाया गया वह आगे भी सदियों तक मनाया जाता रहेगा ।

 


उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ लंबे समय से सिखों की मांग करतारपुर कॉरिडोर खोला जाए जिस पर प्रधानमंत्री जी के प्रयास से दोनों मुल्कों के रिश्तो को बेहतर बनाने का एक सुंदर प्रयास के साथ करतारपुर कॉरिडोर खोला गया जिससे लाखों सिखों ने दर्शन लाभ किया आगे भी भारतीय जनता पार्टी अगर सिखों के हित में कोई कार्य करती है तो हम उसका भी स्वागत करेंगे प्रधानमंत्री से मांग करतारपुर कॉरिडोर की तरह ननकाना साहिब कॉरिडोर भी खोला जाए   गाजियाबाद सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शॉल  सरोपा और बुके देकर बलप्रीत सिंह का स्वागत किया इस स्वागत समारोह में गुरजीत सिंह हंसपाल गुरप्रीत सिंह  रममी  धर्मेंद्र सिंह रूबी  छविंदर सिंह सिंह जोगेंद्र सिंह बग्गू मनजीत सिंह सेठी जसवीर सिंह बत्रा तेजपाल सिंह बंटू रविंद्र जीत सिंह  चरणजीत सिंह गुरचरण सिंह ज्ञानी निर्मल सिंह देवेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह खालसा चरण सिंह हरदीप सिंह जगतार सिंह भट्टी  मुखविंदर सिंह कुलवंत सिंह सरदार जगमीत सिंह कुलदीप पार्षद संजय सिंह अशोक मरवाह गुलशन बाबरी राजेंद्र सिंह वालिया अमरजीत सिंह शालीमार हरभजन सिंह हरसिमरन सिंह महेंद्र सिंह कोहली हरविंदर सिंह अमरजीत सिंह कलिंगा गुरजीत आजाद भगवत सिंह सहित स्वागत समारोह में काफी बड़ी  संख्या  मे सिखों ने हिस्सेदारी की मनजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया कमेटी की उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह  बग्गू ने  भी भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते सिख समाज का धन्यवाद दिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें