शनिवार, 7 सितंबर 2024

वरिष्ठ नागरिको ने मनाया गणेश चतुर्थी व छात्रवृति वितरण समारोह

                                     

                         मुकेश गुप्ता                                 गाजियाबाद । वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति गाजियाबाद ने गणेश चतुर्थी व छात्रवृत्ति वितरण समारोह शनिवार को प्रातः लायन्स नेत्र चिकित्सालय कविनगर के सभागार मे डाक्टर जे एल रैना की अध्यक्षता मे धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारम् वी दयाल अग्रवाल व उनकी पत्नी सुमन अग्रवाल द्वारा हवन-पूजन से हुआ। भगवान  गणेश  की पूर्ण विधिविधान से पूजा व वन्दना के बाद प्रसाद वितरण करा गया। तत्पश्चात छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आरम्भ हुआ। इस अवसर पर समिति के महासचिव आर के गुप्ता ने  सदन को समिति के उद्देश्यो व विभिन्न गतिविधियो  की जानकारी दी।

इस अवसर पर 201 मेधावी व जरूरतमंद गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलो के छात्र छात्राओ को लगभग 8.05 लाख रूपए की धनराशि वितरित की गई।शिक्षा प्रकल्प प्रभारी  ए के गुप्ता ने बताया यह धन राशि समिति के सदस्यो व दूसरे दानदाताओ द्बारा एकत्रित की गई है। समिति अध्यक्ष डाक्टर रैना ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप ही देश का भविष्य हो शिक्षा से ही समाज मे बदलाव लाया जा सकता है अतः  खूब मन लगाकर पढाई करो और देश के जिम्मेदार नागरिक बनो पढाई मे तुम्हे पैसे की कमी नही होगी इसके लिए समिति हमेशा तैयार है । इस मौके पर प्रसिद्घ भजन मंडली मल्होत्रा  एण्ड पार्टी  द्वारा सुन्दर व मनमोहक भजनो  ने सदन का वातावरण भक्तिमय बना दिया जिसका सभी सदस्यो ने खूब आनंद उठाया। अध्यक्ष डॉक्टर  रैना ने सदन को सम्बोधित करते हुए कहा की बच्चो की पढाई मे पैसे की कमी ना हो इसके लिए समिति को हमेशा तैयार रहना चाहिए।उन्होने कहा कि समिति सेवा कार्यो के अलावा  सदस्यो के मनोरंजन के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है । उन्होने मल्होत्रा जी उनकी पार्टी के अन्य सदस्यो व सभी उपस्थितजनो का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रगान  व प्रसादवितरण( भोजन)के साथ समारोह समाप्त हुआ। इस अवसर पर वी पी रस्तोगी,रमेश अरोरा, एल डी शर्मा, हरिपाल सिंह, विनोद भार्गव,एम बी भारद्वाज, वी के शर्मा, , बी जी शर्मा,अनिल चौधरी, डी के शर्मा,आर एन सक्सेना,राजश्री रैना,सरिता गुप्ता,रेखा रस्तोगी, मिथलेश बंसल, पुष्पा शर्मा सहित काफी संख्या मे सदस्य व मातृशक्ति उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें