शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 29 सितंबर को सम्मेलन का आयोजन करेगा

 

                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 29 सितंबर को सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।  सम्मेलन का आयोजन राकेश मार्ग के आर के बैंकट हॉल में होगा और इसमें भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चररण को लेकर चर्चा की जाएगी। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने बताया कि  भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को पूरा हो हो गया है और अब दूसरे चरण की तैयारियां चल रही हैं, जो एक अक्टूबर से शुरू होगा तथा 15 अक्टूबर तक चलेगा। पहले चरण के अभियान में मोर्चा  के कार्यकर्ताओं ने शहर में विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर व घर-घर जाकर हजारों लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। 1 अक्टूबर से दूसरे चरण के सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान की जाएगी और इसके लिए ही यह सम्मेलन बुलाया गया है। सम्मेलन में मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें