रविवार, 15 सितंबर 2024

समाधान शक्ति सामाजिक संस्था एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के द्वारा 2 अक्टूबर को-पप्पू पहलवान

 

गाजियाबाद । समाधान शक्ति सामाजिक संस्था और राष्ट्रीय व्यापार मंडल के तत्वाधान मे महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान द्वारा बी ब्लॉक शालीमार गार्डन मे 2 अक्टूबर को हो रहे महिला वालीबाल खेल  प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बैठक रखी गई जिसमे राष्ट्रीय व्यापार मंडल शालीमार गार्डन   अध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना शक्ति सामाजिक संस्था अध्यक्ष लेखराज छाबड़ी जी ने समाधान शक्ति सामजिक संस्था के पदाधिकारियों को उनके दायित्व निर्धारित किए और प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया । 

संरक्षक पप्पू पहलवान ने बताया इस बार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 द्वितीय पुरस्कार 11000 एवं तृतीय पुरस्कार 5100 का रखा गया है । इस खेल प्रतियोगिता मे अलग अलग राज्यों से महिलाओं की काफी टीम में आ रही है उनके रुकने खाने पीने की व्यवस्था भी समाधान शक्ति सामाजिक संस्था और राष्ट्रीय व्यापार मंडल शालीमार गार्डन के द्वारा की जा रही है । समाधान शक्ति सामाजिक संस्था पिछले 13 साल से 31 अक्टूबर को सरदार एलवल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिता करवाती रही है जिसमें अलग-अलग राज्यों से करीब 5 हजार खिलाड़ी आते है । उस बड़ी प्रतियोगिता से पहले यह एक दिन की महिला वालीबाल  टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है । आज इस बैठक मे  डी एन कोल पार्षद राहुल शर्मा पार्षद रामनिवास बंसल विनोद पांडे नरेंद्र कौशिक केशव सक्सेना सुबोध भड़ाना हरमीत बक्शी जुगल किशोर भूषण लाल प्रेम त्यागी बृजेश सिंह हरवीर प्रधान धीरज शर्मा शिव शर्मा जितेंद्र कुमार एसपी तिवारी हरीश गौड मदन शर्मा मीर शर्मा जय भगवान नितिन बंसल निशा चौहान सुमन सती ममता झा अनीता राणा रूपा मुखर्जी आशा पवार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।



सीताराम येचुरी के निधन पर समाजवादी छात्र सभा ने ऋद्धाजलि अर्पित की


मुकेश गुप्ता

   गाजियाबाद/साहिबाबाद । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव श्रद्धेय सीताराम येचुरी के निधन पर समाजवादी छात्र सभा जनपद गाजियाबाद ने समाजवादी पार्टी महानगर शिविर कार्यालय 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद ज्ञानपीठ केन्द्र के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में स्मृति सभा आयोजित की गयी, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी चिन्तक सी0 पी0 सिंह ने किया, मुख्य वक्ता समाजवादी चिन्तक शिक्षाविद राम दुलार यादव कार्यक्रम में शामिल रहे, सभी साथियों ने श्रद्धेय सीताराम येचुरी के सम्मान में जोरदार नारे लगाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया, सञ्चालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया, कार्यक्रम को अंशु ठाकुर, राम प्यारे यादव, एस0 पी0 छिबबर ने भी संबोधित किया, राजेन्द्र सिंह ने भजन प्रस्तुत किया।

 स्मृति सभा में कामरेड सीताराम येचुरी के चित्र पर मल्यार्पण करते हुए समाजवादी विचारक, शिक्षाविद राम दुलार यादव ने उन्हें मृदुभाषी, कुशल वक्ता, विलक्षण प्रतिभा के धनी, छात्रों, नवजवानों, मजदूरों, किसानों तथा सर्वहारा वर्ग का हितैषी बताया तथा कहा कि सीताराम येचुरी पूरे जीवन अन्याय, अत्याचार, अनाचार, शोषण, झूठ और लूट के विरोध में संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करते रहें, वह अधिनायकवादी ताकतों को भी ललकारते हुए धर्म निरपेक्ष ताकतों  को एकजुट करते रहे, वह उदारवादी नेता रहे, उनके मित्र हर राजनैतिक पार्टी में मिल जाते है, लेकिन मित्रता के बाद भी उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल में जेल गये, जेल से छूटने के बाद वह जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष रह छात्रों के हित में काम किया, तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव पद पर कार्य करते रहे, वह देश में सद्भाव, भाईचारा, न्याय, समानता के लिए कार्य करते रहे, अंत में जीवन लीला समाप्त होने के बाद जन हित में अपना शरीर केन्द्रीय आयुर्विज्ञान संसथान को अनुसन्धान के लिए दान कर समाज में एक उदहारण प्रस्तुत किया, हमें उन्हें स्मरण करते हुए गर्व और गौरव अनुभव हो रहा है, हम सभी साथी संकल्प लेते है कि उनके बताये मार्ग पर चलकर उपेक्षित, पीड़ित और प्रताड़ित सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

      कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों ने कामरेड सीताराम येचुरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया, प्रमुख रहे, राम दुलार यादव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, सी0 पी0 सिंह, अंशु ठाकुर, राम प्यारे यादव, डा0 देवकर्ण चौहान, एस0 पी0 छिबबर, रोहित माथुर, ओम प्रकाश अरोड़ा, अनिल मिश्र, महेश यादव, मनीष कुमार, विकास यादव, सुनील यादव, अवधेश मौर्य, देव यादव, रविन्दर यादव, मुनीव राम यादव, हरिन्दर, नितिन वर्मा, नीरज, नीशू, पलक, गौरव शाक्य, शांतनु, गुलफाम, अंकुर यादव, हरिकृष्ण, विकास कुमार, प्रेमचंद पटेल, शिवम् पांडेय  आदि।


                                                                                                 


                                                                                              

                                                                                           

                                                                                

हाई टेक इन्जीनियरिंग कालेज मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने किया पदाधिकारियों का सम्मान समारोह, वैश्य व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक वैश्य रेजीमेंट होनी चाहिए-ओमप्रकाश राजभर

 

मुकेश गुप्ता

ग़ाज़ियाबाद ।  सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी, “व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को हाई टेक इन्जीनियरिंग कालेज नेशनल हाईवे 9 में किया गया । इसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्फ़, एंव हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर द्वारा पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैश्य व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक वैश्य रेजीमेंट होनी चाहिए । व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा । ग़ाज़ियाबाद के किसी भी व्यापारी को कोई भी समस्या हो तो वह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अशोक अग्रवाल जी के माध्यम से मुझसे सम्पर्क कर सकते है , उनकी समस्याओं का पूरा समाधान किया जायेगा । पत्रकारों द्वारा 2027 के निर्वाचन मे एन डी ए गठबंधन की सरकार बनने के सवाल पर मंत्री द्वारा कहा गया कि हमारी ही सरकार  बनेगी । प्रेस कॉन्फ़्रेंस का संचालन संजय अग्रवाल द्वारा किया गया ।

 सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये पार्टी व व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा माननीय मंत्री जी का स्वागत हार पहना कर किया गया । आन्नद प्रकाश चैयरमैन हाई टेक इन्जीनियरिंग कालिज, अशोक अग्रवाल नमक वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मंत्री जी का हार द्वारा स्वागत किया गया । माननीय मंत्री जी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये प्रतिनिधियों का माला पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।

 ग़ाज़ियाबादके वरिष्ठ समाजसेवी अनिल गर्ग (विजय सनेटरी) , राम अवतार जिन्दल, अनिल अग्रवाल साँवरिया व आन्नद प्रकाश चेयरमैन हाई टेक इन्जीनियरिंग कालिज को उनके समाज में व्यापारियों के लिये किये गये सेवा कार्यो व उत्कृष्ट समाजसेवा के कार्यों के लिये माननीय मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन डा० अरविन्द राजभर द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से अरून राजभर राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता, डा० अरविन्द राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, वीरेंद्र कुमार राजभर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दया राम भार्गव राष्ट्रीय प्रवक्ता,नागेन्द्र कश्यप युवा अध्यक्ष पश्चिम , ज्ञानेन्द्र चौधरी ज़िलाध्यक्ष मुज़फ़्फ़रनगर, सुशील बंजारा अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र, राजू पंडित,विनीत माहेश्वरी, कैलाश गोयल, पीताराम राजभर राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी, शक्ति सिंह राष्ट्रीय महासचिव, हरेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राधिका पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला ,प्रेम चन्द्र कश्यप प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व राकेश गौड़ प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल और हज़ारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में आयोजित श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव का हुआ समापन,शहर में निकली शोभायात्रा


मुकेश गुप्ता

जीवन में हमेशा खुशहाली रहती हैः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

गणेश शोभा.यात्रा को श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने हरी झंडी दिखाई

 गढमुक्तेश्वर स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गंगा में मूर्ति का विसर्जन किया गया 

गाजियाबादः सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में आयोजित श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव का समापन रविवार को मूर्ति विसर्जन के साथ हो गया। मूर्ति विसर्जन श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में गढमुक्तेश्वर में प्राचीन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के निकट गंगा जी में किया गयाए जहां भक्तों ने भाव.विभोर होकर भगवान गणेश को गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से बिदाई दी। मूर्ति विसर्जन से पहले मंदिर से भव्य गणेश शोभा.यात्रा निकाली गई जिसका जगह.जगह भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। 

शोभा.यात्रा का श्रीगणेश  श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि भगवान गणेश भक्तों के सभी विघ्नों को हरने वाले हैं। उनकी पूजा.अर्चना से सभी कष्टए सभी दुख व विघ्न दूर हो जाते हैं और जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। 

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर व मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज लोेगों के विघ्नों को हरनेए उनके जीवन को सुखमय बनाने के लिए हर वर्ष  श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। गणेश जी को विदाई देने का यही मतलब है कि जिस प्रकार आपने हमारे सभी कष्ट दूर किए, अब आप अन्य भक्तों के कष्ट भी दूर करें। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है क्योंकि वे बुद्धि व शुभता के देवता हैं। हमारे अंदर बुद्धि होगी और हमारे जीवन में शुभता आएगी, तभी हमारे सभी कष्ट व विध्न दूर होंगे।  भगवान गणेश का पूजन करते समय भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। अतः उन्हें सिंदूर का तिलक अवश्य लगाएं। इस दौरान ऊं गं गणपतये नमः का जाप करने से माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। आर्थिक कष्‍ट दूर होते हैं और जीवन धन.धान्य से भरपूर रहता है। महाराजश्री ने कहा भगवान गणेश की मूर्तिका विसर्जन नवें दिन किया गया क्योंकि नवां दिन बहुत ही शुभ होता है। प्राचीन देवी मंदिर के महंत गिरीशानंद गिरि महाराज, थानापति महंत आनंदेश्वरानंद गिरि महाराज, श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर विकास समिति के उपाध्यक्ष अनुज गर्ग, श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल, श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के सचिव लक्ष्मीेकांत पाढी, अमित कुमार शर्मा, तोयराज उपाध्याय, रोहित त्रिपाठी सामवेदी, वरिष्ठ पत्रकार व कवि राज कौशिक आदि ने भगवान गणेश की पूजा.अर्चना की। शोभा.यात्रा मंदिर से होते हुए डासना गेट, दिल्ली गेट, रमते राम रोड, गंज, घंटाघर, चौपला मंदिर, सिहानी गेट होते हुए जीटी रोड स्थित मीनामल की धर्मशाला में जाकर सम्पन्न हुई। रास्ते में शोभा-यात्रा का जगह.जगह स्वागत किया गया। राईट गंज में दिनेश कुमार गोयल, घंटाघर अनाज मंडी में नरेश प्रधान, चौपला मंदिर पर ईश्वर पंडित, शिवकुमार, सिहानी गेट में गौरव गर्ग, एसबीएन ग्रुप के डायरेक्टर तरूण रावत, नेशनल रफतार के संपादक यथार्थ शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल व मीनामल की धर्मशाला में मैनेजर सुनील शर्मा समेत बडी संख्या में भक्तों ने भव्य स्वागत किया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि मीनामल की घर्मशाला से भगवान गणेश की मूर्ति को गढमुक्तेश्वर में प्राचीन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर ले जाया गयाए मंदिर के महंत सूर्यानंद गिरि महाराज ने पूजा-अर्चना की। बडी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में मूर्ति का विधि-विधान के साथ गंगाजी में विसर्जन किया गया। प्राचीन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर की ही शाखा है और मंदिर के महंत सूर्यानंद गिरि महाराज श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के शिष्य हैं।

राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय ने हिंदी दिवस पर दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया, सम्मेलन में श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के नेतृत्व में दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्यो ने किया मंत्रोच्चारण

 

भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह ने किया 

दिल्लीःराजभाषा विभाग गृह मंत्रालय द्वारा प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय हिंदी दिवस व चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया है। सम्मेलन का उदघाटन शनिवार को मुख्य अतिथि गृह व सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह, विशिष्ट अतिथि गृह राज्यमंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय व बंडी संजय कुमार ने दीप प्रज्जवलित करके किया। दीप प्रज्जवलन के बाद श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के नेतृत्व में श्री दूधेश्वर वेद पीठ के आचार्य तोयराज उपाध्याय,  नित्यानंद आचार्य, रोहित त्रिपाठी सामवेदी, अभिषेक पाण्डेय, सुधांशु त्रिपाठी, अभिषेक द्विवेदी,विदुर शर्मा व अमित कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हिंदी दिवस व चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का विधिवत रूप से शुभारंभ किया

मुख्य अतिथि गृह व सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह ने वर्ष 2023-24 के राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी को ंिहंदी दिवस की बधाई दी और अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आहवान किया। मुख्य अतिथि गृह व सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह, विशिष्ट अतिथि गृह राज्यमंत्री भारत सरकार नित्यानंद राय व बंडी संजय कुमार ने महाराजश्री से मुलाकात भी की। शनिवार को राजभाषा हीरक जयंतीः विगत 75 वर्षो में राजभाषा, जनभाषा व संपर्क भाषा के रूप में हिंदी की प्रगति विषय पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, राज्यसभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी व पूर्व गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत व हिंदी विषय पर कवि डॉ कुमार विश्वास ने विचार व्यक्त किए।

पैराडाइस क्लब व डीवीएफ टीम ने साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया

 

मुकेश गुप्ता

पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए 

गाजियाबादः साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी की कमी के कारण ही अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करके ही इन पर अंकुश लगाया जा सकता है। यह जानकारी  पैराडाइस क्लब व डीवीएफ टीम द्वारा रविवार को आर्य समाज मंदिर राजनगर में आर्य समाज मंदिर  एवं भारत विकास परिषद .उड़ान शाखा के सहयोग से आयोजित साइबर अपराध जागरूकता अभियान में दी गई। एडीसीपी क्राइम सचिनन्द  साइबर प्रभारी संतोष तिवारी ने साइबर क्राइम के तरीके व उनसे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखे, इसकी जानकारी दी। 

यदि हम किसी अपराधी के जाल मे फस जाएं तो हमें कहाँ रिपोर्ट करें व किस विभाग से सम्पर्क करें, इसकी जानकारी भी साझा की।  डॉ सपना, राजेश तिवारी, ऋषि गर्ग, आशु श्रीवास्तव, सुनील यादव आदि लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर संतोष तिवारी ने दिया। एसीपी श्वेता यादव, कविनगर प्रभारी निरीक्षक योगिंदर मलिक,  कविनगर थाना इंस्पेक्टर नरेश, गगन सिंह अरोरा, डीवीएफ कोर्डिनेटर तनुज गंभीर, हर्ष शर्मा, वरुण वर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, हेमंत सिंघल  डॉ विनीत अग्रवाल, बी सी बंसल, श्रद्धानंद शर्मा, डॉ वी एन सरदाना,  सत्यवीर चौधरी, वंदना चौधरी पैराडाइस क्लब की संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल, गति गर्ग, मिनाक्षी बंसल, रेनू अग्रवाल, अल्पना, बबिता गोयल, नीलू, नूतन, रूचि, सोनिया, ऐश्वर्या, मधु मित्तल, संस्थापक अध्यक्ष उड़ान शाखा वंदना शर्मा, सपना गर्गए पूनम अस्थाना, सरिता, सोनिया, ऐश्वर्या आदि मौजूद रहे।

शनिवार, 14 सितंबर 2024

चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करती है शिक्षा : जितेन्द्र बच्चन


गौतमबुद्धनगर । पीआईआईटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। नए सत्र के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ‘भारत गौरव’ डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में तमाम चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करती है। यदि हम सकारात्मक सोच, संस्कार और संस्कृति को तरजीह देंगे तो भविष्य उज्जवल होगा। शिक्षा को महज एक डिग्री धारक बनने के लिए नहीं, बल्कि देश और समाज के विकास का मिशन बनाइए।

नॉलेज पार्क स्थित पीआईआईटी कालेज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हायर एजुकेशन परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कुमायूं- गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) बी. एस. राजपूत और पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह रहे। इनके साथ मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन और वरिष्ठ भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा के सदस्य नरेश राणा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने नए सत्र के छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए समर्पण और अनुशासन बेहद जरूरी है। कड़ी मेहनत और पक्का इरादा करना होगा। यही वे दोनों आधार हैं जो जीवन तथा करियर की सफलता का रास्ता प्रशस्त करते हैं। इससे पहले संस्थान के चेयरमैन ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही अभिभावकों के प्रति भी आभार जताया है।मुख्य अतिथि प्रोफेसर बी. एस. राजपूत ने जहां विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पीआईआईटी कॉलेज की सराहना की, वहीं मेरठ से आए भाजपा नेता नरेश राणा ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आपने एक अच्छी संस्था का चुनाव किया है। निश्चित ही आप सभी का भविष्य उज्जवल होगा।

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रोचक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके शाक्य ने अतिथियों एवं नव प्रवेशित विद्यार्थीयों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रोफेसर बीएस रावत अधिवक्ता ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के डीन विश्वजीत वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर सपना आर्य, देव मित्रा सान्याल, डॉ अंजूम आरा, मिथिलेश मैडम, जागेश मैडम, सभी शिक्षक एवं संस्थान के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह नेकृपाल सिंह को सम्मानित किया

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । डीसीपी नगर राजेश कुमार सिंह ने श्रावण शिवरात्रि 2024 के पावन पर्व पर काँवड़ यात्रा के अवसर पर पुलिस प्रशासन के साथ गाजियाबाद में कानून एवं शांति व्यवस्था एवं यातायात को सुगम व सुचारू बनाए रखने में कृपाल सिंह डिजिटल वॉलिंटियर टीम में रहकर गाजियाबाद के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर योगदान और अपने सक्रिय सहयोग के लिए सम्मानित किया है। उन्होंने श्री सिंह की कर्तव्य निष्ठा, निस्वार्थ भाव से समाज के प्रति लगन व समर्पण का अभिनंदन करते है।

अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा ने मनाया पहला स्थापना दिवस

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शासन और प्रशासन को सहयोग देने और सहयोग लेने के उद्देश्य बनाया गया व्यापारिक संगठन अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा ने आज मनाया पहले स्थापना दिवस

   शनिवार को सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा का प्रथम स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें दीप प्रज्वलन के लिए जॉइंट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ,विशिष्ट अतिथि नमन जैन अध्यक्ष सिल्वर लाइन स्कूल,ं विशिष्ट अतिथि एसीपी पुलिस रितेश त्रिपाठी, सुंदरदीप अध्यक्ष अखिल अग्रवाल  ने किया 

  कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने किया स्थापना दिवस के बाद रविंद्र चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह प्रेवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटूसंरक्षक अभिषेक गर्ग आनंद चौधरी 

शुभम गुप्ता निशांतगर्ग विकास चौधरी विजय कौशिक बीके शर्मा हनुमान अनिल चौधरी विवेक तोमर संदीप मोदी पत्रकार मधु शर्मा दिनेश शर्मा चिंटू सुभाष गुप्ता जी पंडित शिवकुमार शर्मा रणवीर प्रधान वीरपाल सिंह सोनवीर चौधरी संदीप चौधरी नरेंद्र कुमार नंदी अभिषेक गुप्ता सौरभ गुप्ता आनंद गुप्ता अंकित गुप्ता अमित गुप्ता आलोक गुप्ता अंकुर गोयल रितेश गुप्ता अर्पित गुप्ता भव गुप्ता ध्रुव गुप्ता अचल गुप्ता संजीव कुमार यश आदि उपस्थित रहे।

जे के जी इन्टरनेशनल स्कूल इन्दिरापुरम में ग्रांड पेरेंटस डे’ धूमधाम से मनाया गया


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । जे के जी इन्टरनेशनल स्कूल, इन्दिरापुरम के परिसर में शनिवार को नन्हें-मुन्नों द्वारा ’ग्रांड पेरेंटस डे’ धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के ’ग्रांड पेरेंट्स’ को कार्यक्रम में शामिल होकर भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय के चेयरमैन जे. के. गौड़, प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ एवं निदेशक  वरूण गौड के करकमलों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। 

विद्यालय के निदेशक  वरूण गौड़ ने सभी उपस्थित जनों का गर्मजोषी से स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण से बच्चों के जीवन में उनके दादा-दादी/नाना-नानी के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि उन्हीं की छत्रछाया में रहकर बच्चे नैतिक मूल्यों को सीखते हैं और वही बच्चों के कोमल मन में संस्कारों का बीजारोपण करते है। तदोपरांत नर्सरी कक्षा के नन्हें-मुन्हों ने अपने दादा-दादी/नाना-नानी एवं सभी गणमान्य अतिथियों का ’स्वागत गीत’ के द्वारा अभिनन्दन किया एवं इसके बाद नर्सरी एवं केजी कक्षा के होनहारों के द्वारा अनेको रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में बच्चों, एवं उनके दादा-दादी/नाना-नानी को विभिन्न खेल भी खिलाए गए, खेलों में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। ’मन की बात’ के माध्यम से विद्यालय के चेयरमैन  जे. के. गौड़ ने कहा कि आज के दौर में जब संयुक्त परिवारों का विघटन होने लगा है और बच्चे अपने बुजुर्ग अभिभावकों के प्यार एवं देखभाल से वंचित होने लगे है तब इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को अपने दादा-दादी/नाना-नानी के निकट लाते है उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उदेश्य बताते हुए कहा कि विद्यालय का एक मात्र उदेश्य बच्चों का चहुँमुखी विकास करना है जो बुजर्गो के स्नेह और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यही वह अवस्था है, जब हम बच्चों को अच्छे संस्कार दे सकते है और यह आदान-प्रदान बड़ो के सहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

डॉ.अतुल जैन ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी

 

गाजियाबाद । लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन आज भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर के यशस्वी अध्यक्ष संजीव शर्मा को उनके जन्मदिन के अवसर पर पुष्प गुच्छ भेंट करके बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें एवं प्रदेश,देश और समाज की सेवा में इसी तरह नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते रहे, उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए पुनः हार्दिक बधाई।

स्नेह मिलन के रूप में कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया, बांटी मिठाइयां

 

                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का जन्मदिन स्नेह मिलन कार्यक्रम के रूप में पटेल नगर स्थित एक बैंकट हॉल में बहुत धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। रात को 12 बजने पर भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अचानक उनके आवास पर पहुंचकर आतिशबाजी के साथ बड़े उत्सव पूर्वक जन्मदिन की बधाई दी। 

कार्यकर्ताओं के जोश का सिलसिला रात की बधाई से आगे बढ़कर प्रातः से ही शुरू हो गया। उनके शालीमार गार्डन स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसके उपरांत इसने मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता का जन्म प्रतिनिधि एवं संगठन की सभी कार्यों सहित कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का मालाओं- पुष्प गुच्छ देकर , पगड़ी पहनाकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया गया । 


भाजपा महानगर पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष एवं महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों -कार्यकर्ताओं ने संजीव शर्मा का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाजियाबाद लोकसभा के  सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री,महापौर , पूर्व महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार गण, व्यापारीगण आदि ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद दिया बधाई दी।

 

शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव का समापन रविवार 15 सितंबर को होगा

 

मुकेश गुप्ता

श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज की अध्यक्षता में 7 सितंबर से महोत्सव का आयोजन हो रहा है 

गाजियाबादःसिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में आयोजित श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव का समापन रविवार 15 सितंबर को हो जाएगा। मंदिर से भव्य शोभा-यात्रा भी निकाली जाएगी। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि  श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में इस वर्ष भी श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव धूमधाम  से मनाया जा रहा है। शनिवार 7 सितंबर से शुरू हुए महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तका दूर्वा, लडडू तथा मोदक द्वारा गणपति जी का सहस्रार्चन व पूजन किया जा रहा है। गणेश स्तुति षोडशोपचार, राज उपचार, भगवान गणेश के सहस्रनाम का पाठ किया जा रहा है। रात्रि में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। मंदिर में भगवान गणेश, भगवान दूधेश्वर व अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने व  श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए विभिन्न शहरोंसे श्रद्धालु आ रहे हैं। महोत्सव का समापन रविवार 15 सितंबर को होगा। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से शोभा-यात्रा निकलेगी, जो दिल्ली गेट, डासना गेट, रमते राम रोड, गंज, घंटाघर, चौपला बाजार, सिहानी गेट होते हुए जीटी रोड स्थित मीनामल की धर्मशाला पहुंचेगी और वहां पर शोभा-यात्रा का समापन होगा। भ्

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में गौरव गर्ग ने भगवान गणेश के सातवें अवतार विघ्नराज की पूजा

 


मुकेश गुप्ता

भगवान गणेश के सातवें अवतार विघ्नराज की पूजा.अर्चना करने से सभी प्रकार के विघ्न दूर होते हैंः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

गाजियाबादःसिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश के सातवें अवतार विघ्नराज की पूजा.अर्चना हुई। बारिश के बावजूद पूजा.अर्चना करने के लिए मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। शुक्रवार की पूजा में दीपाली ज्वलैर्स के संचालक व गाजियाबाद ज्वलैर्स एसोसिएशन के महामंत्री गौरव गर्ग व उनकी पत्नी शामिल हुए। पूजा.अर्चना विधि.विधान से श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के सचिव लक्ष्मीकांत पाढीए प्रधानाचार्य तयौराज उपाध्यायए रोहित त्रिपाठी सामवेदी व नित्यानंद आचार्य ने विधि.विधान से कराई।

 भगवान गणेश के सहस्रनाम के पाठ के बाद प्राचीन देवी मंदिर द्वारका पुरी के महंत गिरीशानंद गिरी महाराज ने गणेश स्तुतिव आरती की तथा भगवान गणेश को मोदक-लडडू का भोग लगाया। गौरव गर्ग व उनकी पत्नी समेत मंदिर में पूजा के लिए आए सभी भक्तों ने श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने भगवान गणेश के सातवें अवतार विघ्नराज के बारे में बताया कि एक बार माता पार्वती अपनी सखियों के साथ कैलाश पर्वत पर टहल रहीं थीं। सखियों से बातचीत में उन्हें हंसी आ गई। उनकी हंसी से एक विशाल पुरुष की उत्पत्ति हुई और उन्होंने उसका नाम मम रख दिया। मम वन में तप करने चला गयाए जहां उसकी मुलाकात शंबासुर से हुई। शंबासुर ने मम को कई आसुरी शक्तियां दीं। इसके बाद मम ने गणेशजी को प्रसन्न करके ब्रह्मांड का राज मांग लिया। जब इसके बारे में शुक्राचार्य को जानकारी मिली तो उन्होंने मम को दैत्यराज का पद दे दिया। पद मिलने के बाद मम ने देवताओं को कारागार में डाल दिया। तब देवताओं के आहवान करने पर भगवान गणेश ने विघ्नराज अवतार का अवतार लिया और ममासुर का मान मर्दन करते हुए देवताओं को कारागार से मुक्त कराया। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि भगवान गणेश का सातवां अवतार सभी विघ्नों को हरने वाला है। जो भी भक्त सच्चे मन से उनके इस अवतार की पूजा.अर्चना करता हैए भगवान गणेश उसके सभी विघ्नों को हरकर उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

गुरुवार, 12 सितंबर 2024

दूधेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव के छठे दिन भगवान गणेश के छठें अवतार लंबोदर की पूजाण्अर्चना हुई

 


मुकेश गुप्ता

भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से जीवन में हमेशा शुभता रहती हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराज व  श्रीमहंत धीरेंद्र पुरी महाराज ने भगवान गणेश की पूजा.अर्चना की 

गाजियाबादःसिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लडडू महोत्सव के छठे दिन भगवान गणेश के छठे अवतार लंबोदर की पूजा.अर्चना हुई। पूजा.अर्चना करने के लिए शहर भर से भक्त आए। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराज, कोषाध्यक्ष श्रीमहंत धीरेंद्र पुरी महाराज ने भी भगवान गणेश की पूजा.अर्चना की। वे भगवान की आरती में भी शामिल हुए। श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के प्रधानाचार्य तयौराज उपाध्यायए नित्यानंद आचार्य, आचार्य रोहित त्रिपाठी सामवेदी व आचार्य अनिल पाढी ने दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराज, कोषाध्यक्ष श्रीमहंत धीरेंद्र पुरी महाराज, हर्ष मित्तल व उनकी पत्नी को पूजा-अर्चना कराई। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराज, कोषाध्यक्ष श्रीमहंत धीरेंद्र पुरी महाराज का मंदिर में स्वागत-अभिनंदन किया गया। भगवान गणेश के सहस्र नामों की पूजा-अर्चना की गई। गणेश स्तुति व गणेश चालीसा का पाठ किया गया। 

भगवान गणेश को आरती के बाद मोदक व लडडू का भोग लगाया गया। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि एक बार क्रोधासुर नामक राक्षस ने सूर्यदेव की तपस्या की। तपस्या से प्रसन्न होकर सूर्यदेव ने क्रोधासुर को ब्रह्मांड पर विजय पाने का वरदान दे दिया। क्रोधासुर को मिले वरदान से सभी देवी-देवता भयभीत हो गए। उन्होंने भगवान गणेश का आह्वान किया। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान गणेश ने लंबोदर का अवतार लिया और क्रोधासुर को रोक लिया और समझाया कि ब्रह्मांड पर कभी भी विजय प्राप्त नहीं कर सकते और ना ही अजेय योद्धा हो सकते हो। इस पर क्रोधासुर ने अपना ब्रहमांड पर विजय पाने का अभियान रोक दिया और हमेशा के लिए पाताल लोक में चला गया। महाराजश्री ने कहा कि भगवान गणेश के लंबोदर अवतार से यह शिक्षा भी प्राप्त होती है कि परिस्थिति कैसी भी अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए और अपनी बुद्वि से परिस्थिति पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। लंबोदर ने क्रोधासुर पर अपनी ताकत से नहीं बुद्धि से विजय प्राप्त की। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से जीवन में शुभ ही शुभ रहता है। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि रात्रि में आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। 17 सितंबर को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर शोभा-यात्रा निकाली जाएगी और गणेश प्रतिमा का मुरादनग गंग नहर स्थित श्री दूधेश्वर घाट पर विसर्जन किया जाएगा।

गुरूकुल द स्कूल की टीचर मंजू नायाल ने एक बार फिर भारत का गौरव बढाया

 

मुकेश गुप्ता

कजाकिस्तान में चल रहे 5 वें वर्ल्ड नोमेड गेम्स में इंटरनेशनल टेक्नीकल ऑफिशियल के रूप में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं

 गाजियाबादःगुरूकुल द स्कूल की फिजिकल एजुकेशनल टीचर मंजू नायाल ने एक बार फिर से भारत का गौरव बढाया है। मंजू नायाल कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रहे 5 वें वर्ल्ड नोमेड गेम्स में इंटरनेशनल टेक्नीकल ऑफिशियल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 5 वें वर्ल्ड नोमेड गेम्स 8 सितंबर से शुरू हुए हैं और 15 सितंबर तक चलेंगे। गेम्स में 92 देशों के 4000 एथलीट भाग ले रहे हैं।  5 वें वर्ल्ड नोमेड गेम्स विश्व के सबसे बडे खेल आयोजनों में शािमल है। मंजू नायाल ने इससे पूर्व रूस के याकुत्स्क शहर में भी 30 जून से 5 जुलाई तक हुए 8 वें चिल्ड्रन ऑफ एशिया कुराश इंटरनेशनल गेम्स में भी इंटरनेशनल टेक्नीकल ऑफिशियल के रूप में लेकर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 

8 वें चिल्ड्रन ऑफ एशिया कुराश इंटरनेशनल गेम्स में गुरूकुल द स्कूल की दो कुराश खिलाड़ियों आनया सिंह व वनिका सिंह ने कांस्य पदक जीते थे। मंजू नायाल ने 5 वें वर्ल्ड नोमेड गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व का अवसर देने के लिए इंटरनेशनल कुराश असोसिएशन के टेक्नीकल डायरेक्टर रवि कपूर व महासचिव विक्रांत कुमार आभार व्यक्त किया। साथ ही स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स व प्रिंसिपल गौरव बेदी का भी धन्यवाद किया और कहा कि उनके सहयोग से ही वे इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रही हैं।

जनसेवा दल की बैठक में विनोद कुमार सेन का स्वागत हुआ

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःजनसेवा दल की बैठक असालतपुर जलालपुर रोड स्थित गार्डन एंकलैव में हुई। संजीव कुमार तोमर फौजी के कार्यालय में हुई बैठक में भारतीय सेन समाज के सैकडों पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक व भारतीय सेन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद सेन का जोरदार स्वागत किया गया। विनोद कुमार सेन ने कहा कि जनसेवा दल का एकमात्र उददेश्य देश की जनता की सेवा करना है। समाज का ऐसा वर्ग जिसकी आज तक उपेक्षा हो रही है और उसे उसके अधिकारों व सुविधाओं से वंचित रखा गया है, जनसेवा दल उसे उसका मान-सम्मान व अधिकार दिलाने का कार्य करेगा। अरूण कुमार सेन, कैप्टन तेजपाल, प्रवीण श्रीवास्तव, रामजीलाल सेन, शशिराज सैन आदि भी मौजूद रहे।

बुधवार, 11 सितंबर 2024

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने रोज बेल पब्लिक स्कूल मे लगाया नेत्र शिविर,300 बच्चों की आखों की गई जांच



                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा विजयनगर स्थित  रोज बेल पब्लिक स्कूल, विजय नगर में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 300 से अधिक छात्रों की आंखों की जांच की गई। कक्षा 1 से 5 के छात्रों की आंखों की जांच आधुनिक तकनीक से की गई। 

कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक गवर्नर अनूप गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में क्लब अध्यक्ष वरुण गौड़, आईपीपी सुरेंद्र शर्मा, पीडीजी जेके गौड़, पूर्व अध्यक्ष एवं स्कूल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, सचिव दिव्या कृष्णातरे, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, रोटेरियन पूजा शर्मा, रोटेरियन उत्कर्ष गौड़ और रोटेरियन प्रवीण शर्मा उपाध्यक्ष आदि शामिल थे।