बुधवार, 14 अगस्त 2024

नोएडा में सुरेंद्र सिंह नाहटा के नेतृत्व मे हाथ में तिरंगा और जुबां पर देशप्रेम का संदेश लेकर निकाली तिरंगा यात्रा


                        मुकेश गुप्ता

नोएडा । स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा की ओर से नोएडा के सेक्टर- 10 औद्योगिक क्षेत्र में एमएसएमई संस्था के कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशप्रेम का संदेश लेकर सैंकड़ों की संख्या में उद्यमियों ने पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने सेक्टर - 10 डी ब्लॉक से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की।

उद्यमियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र सिंह  नाहटा ने कहा कि क्रांतिवीरों की कुर्बानी, त्याग, बलिदान की बदौलत यह स्वतंत्रता हमें मिली है। हमें उस कुर्बानी को हमेशा के लिए याद रखना और आने वाली पीढि़यों के लिए सहेजना चाहिए i। स्वतंत्रता दिवस का दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारी आज़ादी कितनी अनमोल है और इसे बनाए रखने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए। स्वतंत्रता केवल बाहरी रूप से स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों, हमारे कर्मों और हमारे अधिकारों की स्वतंत्रता भी है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के नागरिक हैं, जहाँ हम अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं, अपने अधिकारों का उपभोग कर सकते हैं, और अपनी संस्कृति और परंपराओं को स्वतंत्र रूप से मना सकते हैं। इस अवसर पर, हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान देंगे। 

एसोसिएशन के नोएडा अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि तिरंगा यात्रा एक विशेष अवसर है जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस यात्रा में भाग लेने वाले सभी नागरिकों के लिए यह गर्व का पल होता है, जब वे अपने देश के प्रति समर्पण और सम्मान का प्रदर्शन करते हैं। एसोसिएशन के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आज़ादी और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रीना राणा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी एकता, अखंडता और देशप्रेम को और भी मजबूत करेंगे। मंत्री हाजी अनवर ने कहा कि यह न सिर्फ एक यात्रा है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कृति का उत्सव है।


 यात्रा संस्था के कार्यालय से शुरू होकर औद्योगिक क्षेत्र के सभी ब्लॉकों से होकर बी 44 पर संपन्न हुई।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश भक्ति के रंग में रंगने के लिए इस यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। संस्था ने संदेश दिया कि देश ही हमारे लिए प्रथम है। तिरंगा यात्रा में उद्यमी भूपेंद्र बिष्ट,गणेश बिष्ट,असलम खान,आर्यन पुरी,वीरेंद्र सिंह,उमेश सिंह,मेहंदी हसन नकवी, नागर मल दुधोरिया,शहजाद असलम खान,नसीम,सकील, दिलीप मिश्रा,रामतीरथ तिवारी,सुधेश्वर,तरुण गोयल,अर्जुन त्यागी,विपिन मालिक,आकांक्षा चुग,गगन,अहमद,फैसल अहमद आदि सैंकड़ों उद्यमी,कर्मचारियों ने भाग लिया।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें