शुक्रवार, 23 अगस्त 2024

रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर डाक्यूमेंट्री दिखाई

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःविजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को चंद्रयान 3 की डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई गई और भारत के अंतरिक्ष में स्थापित कीर्तिमान के बारे में बताया गया।  कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर, डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व यशमीत सिंह ने किया। 

प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हर वर्ष 23 अगस्त को मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूनाः भारत की अंतरिक्ष गाथा रखी गई है। डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का उददेश्य देश के नागरिकों खासकर युवा पीढी को अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों से अवगत कराना है। भारत ने चंद्रयान 3 के जरिए चंद्रमा पर उतरकर व दक्षिण धु्रव तक पहुंचकर इतिहास रच दिया है। भारत की यह उपलब्धि देश को विश्व का सबसे विकसित देश बनाने में अहम योगदान देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें