शुक्रवार, 19 जुलाई 2024

शिक्षाविद राम दुलार यादव ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित


मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद। होली पब्लिक स्कूल महेंद्रा एन्कलेव शास्त्री नगर, गाजियाबाद के प्रांगण में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र, छात्राओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को गोल्ड, सिल्वर और कांश्य पदक तथा सर्टिफिकेट दिया गया, स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को आत्म-विभोर कर दिया, बच्चों में उत्साह और उल्लास चरम पर था।

कार्यक्रम लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि मुस्कान बेकरी ग्रुप गाजियाबाद के मुख्य कार्याधिकारी मनोज खरबंधा, मुख्य अतिथि सुविधा खरबंधा मुख्य कार्यकारी अधिकारी इक्वल प्ले फुटबाल एकेडमी, समाजवादी विचारक राम दुलार यादव ने बच्चों में मेडल और प्रशस्ति पत्र वितरित किया, होली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा0 दिनेश गुप्ता ने विद्यालय में शिक्षा के आलावा सांस्कृतिक आयोजनों, खेल प्रतियोगिता, दीवाली मेला, भारतीय संस्कृति और सभ्यता के बारे में बच्चो को अवगत कराया, प्रधानाचार्य उषा गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, अविभावकों और शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया, खेल प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को सफलता पर बधाई दी, कार्यक्रम का संचालन निर्देश कुमारी ने किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद, समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव ने कहा कि होली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा0 दिनेश गुप्ता के निर्देशन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों में निर्भीकता, धैर्य, अनुशासन और उत्साह पैदा करता है, वह निडर हो बेहिचक अपने विचार व्यक्त कर स्वाभिमान और सम्मान पूर्वक जीवन के खेल में सफलता प्राप्त कर सकते है, खेल से बच्चों में नई उर्जा तो पैदा होती है, उनका शारीरिक विकास भी होता है, हार से और अधिक प्रयास की प्रेरणा मिलती है, निराशा कभी मन में नहीं आनी चाहिए, जीत आपकी अवश्य  होगी, अनुशासन और लगन से और अच्छा करने के लिए जीतने वाले को भी प्रयासरत रहना चाहिए| कार्यक्रम में शामिल अध्यापिकाओं, बच्चों को सफल कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, प्रमुख रही, डा० अंशु भावना, दिव्यांशी,  ख़ुशी, गीता, रूपल, पुरस्कार, नक्श चौधरी, आरव चौधरी, राज वर्मा, आकांक्षा, आयुष पटेल, शिवम, सोनी, रजत, दुर्गेश, जानवी, निशु, हिमांशी, कंचन को प्राप्त हुआ।


                                                                                        


                                                                                        

                                                                                    

                                                                   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें