रविवार, 7 जुलाई 2024

हाथरस भगदड़ में मृतक एवं घायल के घर संवेदना प्रकट करने पहुँची महापौर सुनीता दयाल

 

मुकेश गुप्ता

हाथरस घटना में गाजियाबाद की एक मृतक महिला एवं 18 वर्षीय घायल बच्ची के परिवार को महापौर ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष के चैक एवं संवेदना पत्र दिए

गाजियाबाद। 2 जुलाई को हाथरस में हुई आयोजित कथा में अचानक भगदड़ मचने से लगभग 135 लोगो की जान चली गयी और बहुत बड़ी तादाद में लोग घायल हो गए जिसके चलते देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री सहित सभी पार्टियों एवं जन के लोगो ने अपनी संवेदना प्रकट की, यह बहुत ही दर्दनाक हादसा था जिसको भुला नही जा सकता है।

हादसे में गाजियाबाद शहर के लोग भी हाथरस कथा वाचक साकार हरि बाबा उर्फ भोले बाबा(सूरज पाल) की कथा सुनने के लिए गए और भगदड़ के वक़्त लाल कुआटर विजय नगर की 50 वर्षीय मृतक महिला स्व. श्रीमती विमलेश देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार एवं विवेकानंद नगर की 18 वर्षीय घायल बालिका सुश्री माही पुत्री श्रीमती पिंकी भी गयी हुई थी और इस हादसे में उनके साथ भी यह घटना घट गई।

जिसमें आज महापौर सुनीता दयाल ने एस डी एम  अरुण दीक्षित एवं पार्षद नीरज गोयल के साथ घायल बालिका एवं मृतक के परिवार को मा. मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष के अंतर्गत मृतक को 2 लाख का चैक एवं घायल के परिवार को 50 हज़ार का चैक एवं संवेदना पत्र सौंपा और घायल बालिका एवं मृतक के परिवार से मिलकर अपने संवेदना व्यक्त की।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि बहुत ही दुखद घटना हुई है परिवार का दुःख असहनीय है, इतनी भारी भीड़ में भगदड़ मचने पर लोग नीचे गिर गए और अन्य लोग अपनी जान बचाने के लिए गिरे हुए लोगो के ऊपर चढ़ कर बाहर निकले जिससे लोगो की भारी संख्या में जान चली गयी, हम व्यक्ति को वापस नही ला सकते हैं लेकिन हम मृतक के परिवार के हमेशा  साथ है और  मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष के माध्यम से भी परिवार को राहत दी गई है लेकिन घटना अत्यंत दुःखद है।

गाजियाबाद एन डी आर एफ की आठवीं बटालियन का महापौर ने किया धन्यवाद

हाल ही में हाथरस में हुए बड़े हादसे में गाजियाबाद की एन डी आर एफ की आठवीं बटालियन द्वारा घटना पर तत्काल राहत पाने के लिए विशेष कार्य किया गया है और गाजियाबाद बटालियन का नाम फिर से ऊपर उठाया है जिसके लिए मैं बटालियन को लीड करने वाले अधिकारियों एवं जवानों का धन्यवाद करती हूँ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें