सोमवार, 22 जुलाई 2024

महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य से सैकडों भक्तों ने ली गुरू दीक्षा

 

मुकेश गुप्ता

गुरू का जीवन में बहुत अधिक महत्व होता हैः महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य

मुरादनगरःश्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में गुरूपूर्णिमा का पर्व रविवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिर के महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य से गुरू दीक्षा लेने के लिए कई शहरांें से श्रद्धालु पधारे।  रविवार को मंदिर में  सुबह 9 बजे सिद्धेश्वर महादेव व मां भगवती का पूजन हुआ। सुबह 10 बजे हवन, सुबह 11 बजे सत्संग व सुबह 11.30 बजे ध्यान हुआ। अपराह्न 12 बजे पादुका पूजन के बाद भक्तों ने महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य की पूजा अर्चन करके उनसे गुरू दीक्षा ली। महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य ने कहा कि गुरू का जीवन में बहुत ही अधिक महत्व होता है। गुरू ही हमारे जीवन से सभी नकारात्मकता को दूर कर हमारे अंदर सकारात्मकता लाता है। हमारा सही मार्गदर्शन कर जीवन में सफलता, सुख-समुद्धि व खुशहाली दिलाता है। परमात्मा से साक्षात्कार भी गुरू ही करा सकता है। अतः हर व्यक्ति को जीवन में गुरू अवश्य बनाना चाहिए तभी जीवन धन्य होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें