मंगलवार, 9 जुलाई 2024

पूर्वांचल भोजपुरी महासभा ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित - सिटी मजिस्ट्रेट ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह मीनामल धर्मशाला, गाज़ियाबाद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव एवं गोपाल गुंजन ने किया। परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले  मेधावी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन करने के लिए लगातार 30 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

इस वर्ष कार्यक्रम में 90 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  अजय अम्बष्ठ , सिटी मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद उपस्थित रहे और समारोह की अध्यक्षता जानी मानी लोकगायिका डा० नीतू कुमारी 'नूतन'  ने की वहीं विशिष्ट अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद  जे०के० गौड़ एवं  सतेन्द्र यादव , संयोजक, सुभाष युवा मोर्चा, रहे। बारहवीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से मनन प्रकाश, अदिति यादव, लोकेश भंडारी व दसवीं कक्षा से दीक्षा मिश्रा, यशराज, विभोर सिन्हा टॉपर रहे।

 वहीं  हिंदी माध्यम से सोनू , संदीप, पिंकी ने बारहवीं कक्षा में और आदित्य, कार्तिक बंसल, पायल ने दसवीं कक्षा में टॉप किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अजय अम्बष्ट जी ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम को आवश्यक बताया। सभी अतिथियों ने बच्चों को अपनी शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ श्री केदार नाथ तिवारी अशोक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आनन्द मणि त्रिपाठी, अशोक तिवारी, बीरेन्द्र कुशवाहा, अजीत श्रीवास्तव, सुबोध वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, अभिनन्दन तिवारी, अजय श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, अजित सिंह, अखिलेश मिश्रा, अनिल कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अनुप पान्डेय, अंनुरजन श्रीवास्तव, डा० अशोक शर्मा, बी०एन० तिवारी, बृजेश प्रसाद, ब्रजेश तिवारी,बलीराम यादव, गणेश शर्मा, सिया राम यादव, राम जन्म भारती, रोहित श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, संजय पासवान हरे राम प्रसाद, सुभाष चन्द पान्डेय, विनोद अकेला, अनिल सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, बीरेंद्र कुशवाहा, शिव कुमार रघुवंशी समेत अनेकों नगर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें