गुरुवार, 18 जुलाई 2024

भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति 20 जुलाई को गाजियाबाद में, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह होंगे शामिल

                       मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया तथा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने वसुंधरा के एक प्रतिष्ठित होटल के सभागार में आगामी 20 जुलाई को होने वाली पश्चिम उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति बैठक के बाबत तैयारियों को लेकर प्रमुख पदाधिकारियों संग कार्य योजना एवं व्यवस्था सम्बन्धी बैठक की तथा क्षेत्र व महानगर पदाधिकारियों हेतु काम काज का बटवारा भी किया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर हरिओम शर्मा विकास अग्रवाल , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल , महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान, गोपाल अग्रवाल राजेश त्यागी सुशील गौतम बॉबी त्यागी चमन चौहान रनिता सिंह संजय कांत पंकज भारद्वाज उदिता त्यागी धीरज शर्मा संदीप त्यागी बनवारी लाल गौतम अनिल शर्मा सुधीर त्यागी आदि उपस्थित रहे। पश्चिम उत्तर प्रदेश की कार्य समिति बैठक की जिम्मेदारी महानगर संगठन को मिलने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और संगठन की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि 20 जुलाई को आयोजित होने वाली कार्य समिति की बैठक सिल्वर स्पून होटल वसुंधरा मे संपन्न होंगी।बैठक मे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तथा मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे । क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक मे अपेक्षित श्रेणी के अंतर्गत पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला महानगर अध्यक्ष, जिला प्रभारी क्षेत्रीय पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्र के सभी पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल होंगे। बैठक रजिस्ट्रेशन के बाद सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगी तथा शाम तक चलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें