शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

हाथरस हादसा: एसडीएम सदर अरूण दीक्षित ने दिया मृतका के परिजन को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदत्त 02 लाख रुपये की सहायता राशि का चैक



                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। हाथरस में हुए हादसे का  प्रधानमंत्री,   मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सहित अन्य गणमान्यों द्वारा गहरा शोक प्रकट किया गया।  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा हादसे में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 2—2 लाख रूपये व घायलों को 50—50 हजार रूपये देने की घोषणा की गई थी। जिसके क्रम में गाजियाबाद की श्रीमती विमलेश पत्नी सुरेंद्र, निवासी— लाल क्वार्टर, बिहारीपुरा, गाजियाबाद को  मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिलाधिकारी  गाजियाबाद  इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर  अरूण दीक्षित द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदत्त 02 लाख रुपये की सहायता राशि का चैक मृतका विमलेश के पति श्री सुरेंद्र को प्रदान की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी महोदय ने संवेदना प्रकट की और उनके परिवारजन को सांत्वना दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें