रविवार, 16 जून 2024

पार्षद अमित त्यागी ने सड़क का किया शिलान्यास, सड़क की गुणवत्ता का रहे विशेष ध्यान

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रविवार को वार्ड 47 के शास्त्री नगर बी-ब्लॉक में सड़क निर्माण के कार्य का शिलान्यास भाजपा पार्षद दल के सचेतक व क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी के कर कमलों द्वारा किया गया। उपरोक्त सड़क 10 लाख की लागत से बनेगी जिससे लोगों के आवागमन में हो रही समस्या का समाधान होगा। सड़क का शिलान्यास होने पर आरडब्ल्यूए एवं क्षेत्रवासियों ने पार्षद अमित त्यागी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री साहब सिंह सिरोही, श्रम प्रकोष्ठ मंडल संयोजक भोपाल सिंह, आरडब्ल्यू अध्यक्ष दिनेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन भार्गव, कोषाध्यक्ष एके निगम, दीपक साहनी, वीपी दुबे, रविंद्र आर्य, अरुण बॉबी, अजय गुप्ता, अरुण मित्तल, विजय प्रताप, धर्मेंद्र सिंह, प्रबल कुमार, संजय यादव, दिनेश चौधरी, एड अवधेश त्यागी, वार्ड सचिव कशिश मित्तल एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें