शनिवार, 22 जून 2024

दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज का स्वागत.अभिनंदन हुआ

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःदिल्ली संत महामंडल ने श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वरए श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लेने पर शनिवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दिल्ली संत महामंडल द्वारा महाराजश्री का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि उनका एक वर्ष का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और इस दौरान समाज व धर्म उत्थान के लिए अनेक कार्य हुए तो इसका श्रेय दिल्ली संत महामंडल के सभी पदाधिकारियों को हैए जो धर्म व समाज सेवा के लिए वर्षो से निरंतर कार्य कर रहे हैं। 

शास्त्रों में कहा गया है कि नर सेवा ही नारायण की असली सेवा यानि पूजा है और दिल्ली संत महामंडल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के समय उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा को ही सबसे उपर रखा। इसके लिए वंचितों व जरूरतमंदों की अधिक से अधिक सेवा करने का संकल्प लिया गया। उनकी शिक्षाए चिकित्साए भोजनए वस्त्र जैसी सुविधाओं को पूरा करने के लिए पिछले एक वर्ष से लगातार कार्य किया जा रहा है। दो एम्बुलैंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सनातन धर्म को लेकर उल्टा सीधा बयान देने वालों की हकीकत से भी देश को अवगत कराया गया है। पर्यावरण के प्रति भी लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है और पौधरोपण कर उनकी देखभाल की जा रही है। धार्मिकए आध्यात्मिकए राजनैतिकए सामाजिक चेतना के लिए भी निरंतर कार्य हो रहा है और इस सब कार्यो में दिल्ली संत महामंडल व देश के सभी साधु.संतों का पूरा सहयोग मिल रहा हैए जिसके लिए वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं। दिल्ली संत महामंडल दिल्ली की मुख्य संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष साध्वी महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरी महाराजए महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराजए संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराजए कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज आरटीओए कोतवाल महंत मंगलदास महाराज ने मार्ल्यापण कर व पुष्प गुच्छ भेंटकर ने महाराजश्री का अभिनंदन किया। दिल्ली संत महामंडल दिल्ली की मुख्य संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष साध्वी महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के कुशल नेतृत्व में दिल्ली संत महामंडल ने पूरे देश में अलग पहचान बनाई है। वे देश ही नहीं पूरे विश्व में धर्म व आध्यात्म की ज्योत जलाकर सनातन धर्म को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनका मार्गदर्शन इसी प्रकार से साधु.संतों व पूरे देश को मिलता रहेए यही ईश्वर से कामना है। महामंत्री नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के कुशल नेतृत्व में दिल्ली संत महामंडल समाजए देशए धर्म व आध्यात्म सेवा में सबसे आगे है। महाराजश्री नर सेवा ही नारायण सेवा को चरितार्थ कर रहे हैं और पिछले एक वर्ष में वंचितों व जरूरतमंदों की सेवा के कार्य निरंतर हुए हैं। वंचितोंए जरूरतमंदों को शिक्षाए चिकित्साए वस्त्रए भोजन आदि उपलब्ध कराने में दिल्ली संत महामंडल सबसे आगे रहा है। संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के दिल्ली संत महामंडल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से 

दिल्ली संत महामंडल ही नहीं साधु.संतों का भी गौरव बढा है। दिल्ली संत महामंडल आज हर क्षेत्र में समाज सेवा कर रहा है और इससे उसकी पूरे विश्व में पहचान बनी है और इसका श्रेय श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज को ही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें