शनिवार, 29 जून 2024

व्यापारी भामाशाह सदा सरकार की वित्त वितरण परपोकर व्यवस्था की रीढ़ है--- अशोक कुमार गोयल

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद।  वाणिज्यकर कार्यालय में मुख्यमंत्री  द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती पर शनिवार को व्यापारी कल्याण दिवस मनाए जाने के निर्देश का अनुपालन करते हुए व्यापारी एवम उद्यमियों की बैठक में अधिक कर देने वाले भामाशाओ का सम्मान किया गया। 

 इस अवसर पर अशोक कुमार गोयल , अतुल जैन तिलक राज अरोड़ा द्वारा संबोधन में प्रदेश सरकार कनभार व्यक्त किया गया। अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। भामाशाह जी की दानवीरता की चर्चा विभाग अधिकारी एवम व्यापारी वक्ताओं द्वारा की गई।

    एड कमिश्नर ग्रेड 1 दिनेश मिश्रा जी, ग्रेड 2 ओ पी तिवारी ,सरिता सिंह एवम सभी कर विभाग अधिकारियों ने पूर्ण सम्मान के साथ कार्य क्रम में आए व्यापारी भामाशाह बंधु बहिनों का स्वागत किया।बेटियो ने कलात्मक भक्ति संगीत का भव्य प्रदर्शन किया।

     प्रमुख  व्यापारियों में आर के गोयल  उपेंद्र गोयल अजय चोपड़ा अनिल सांवरिया , नानक चंद जिंदल स्वीट्स , देवेंद्र हितकारी ,अनिल गर्ग  अशोक आटे वाले, धर्मेंद्र सोहेल आर के आर्य रागुबीर सोनी संजीव अग्रवाल दिनेश अत्री  रजनीश बंसल हर्ष गुलाटी एवम बड़ी संख्या में व्यापारी यस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें