मंगलवार, 25 जून 2024

सुभास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव पहुंचे बिहार कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत



मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार के राजनैतिक दौरे पर हैं, सोनपुर रेलवे स्टेशन पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। 

पत्रकारों से बात करते हुए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि पटना प्रवास में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विमर्श करेंगे, बिहार में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जायेगा और जनता को पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन जन तक पहुँचायेंगे ताकि पार्टी के जनाधार को मजबूती मिले। 

इस दौरान सुभास पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें