रविवार, 16 जून 2024

उज्जवल भारत मिशन ने नंदग्राम मे मीठा जल बाटा

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आज उज्जवल भारत मिशन द्वारा नंदग्राम ए ब्लॉक शिव मंदिर पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत गुप्ता के संयोजन व टीम के सहयोग से गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मीठे शीतल जल (शरबत) का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ो राहगीरों ने इस प्रसाद को ग्रहण किया।  कार्यक्रम के दौरान उज्जवल भारत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन गौतम, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव स्नेहा सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत गुप्ता, प्रदेश प्रमुख अरुण अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव नागपाल, 

जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, जिला कल्याण सचिव प्रदीप गुप्ता, जिला कल्याण सचिव दीपक भट्ट, जिला संगठन सचिव ब्रह्मदेव चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष नीतू कंसल, महिला जिला महासचिव ममता गर्ग, महिला कल्याण सचिव राजकुमारी सिसोदिया, महिला कल्याण सचिव कुसुम आर्य, जिला महिला सचिव कविता कौशिक, जिला सचिव नवीन गर्ग, महानगर सचिव विकास सिसोदिया आदि सहित कई सदस्य इस सेवा में मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें