गुरुवार, 27 जून 2024

श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन की निदेशक निधि देवेश्वर का जन्मदिन धूमधाम से मना

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःश्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन की निदेशक निधि देवेश्वर का जन्मदिन गुरूवार को संस्था के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। निधि देवेश्वर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की गई। संस्था के  अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य  ने निधि देवेश्वर को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उनके निर्मल, दृढ़ निश्चय और अनुशासित स्वभाव व समर्पित भाव से की जा रही सेवाओं की प्रशंसा की। महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य ने कहा कि निधि देवेश्वर जिस निस्वार्थ भाव से दिव्यांग बच्चों की सेवा में लगी हैं, उससे बच्चों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उनका यह समपर्ण भाव अन्य लोगों को भी दिव्यांग बचचें व जरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है। शेखर यादव, सुनीता समेत संस्था का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें