रविवार, 16 जून 2024

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया जनता दर्शन , सुनी जनता की परेशानियां,अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद :  उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रविवार को अपने सेक्टर-23 स्थित आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग इलाकों से आई जनता की समस्याएं सुनी और तत्काल अधिकारियों को फोन करके समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़,  गौतम बुद्धनगर से आए लोगों से मुलाकात भी की। जनता दर्शन में लगभग 200 से अधिक लोग अपनी परेशानी और समस्याएं लेकर पहुंचे थे। साथ ही कुछ लोग उनसे मुलाकात करने भी पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव समाप्ति के बाद एक बार फिर से नरेंद्र कश्यप ने जनता दर्शन शुरू कर दिया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद यह उनका पहला जनता दर्शन रहा।

लोगों की समस्या का समाधान ही मेरा मकसद : नरेंद्र कश्यप

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि रविवार को उनसे बड़ी संख्या में लोग मिलने और अपनी समस्या रखने के लिए आए थे। उन्होंने कई गंभीर विषयों पर तत्काल अधिकारियों को फोन करते हुए एक तय समय के भीतर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गर्मी का मौसम होने की वजह से जनता के लिए बिजली, पानी की समस्याओं पर तत्काल हल निकालने का भी निर्देश दिया है। 

कई घंटे तक चला जनता दर्शन

लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जनता दरबार लगाया। जनता दर्शन सुबह काफी देर तक चला , जिसमें बड़ी संख्या में अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों की उन्होंने बात सुनी और उनका समाधान भी करवाया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह जनसुनवाई में किसी प्रकार की कोताही ना बरते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें