शनिवार, 15 जून 2024

डॉ. बीपी त्यागी ने राष्ट्रीय नवनिर्माण पार्टी से दिया इस्तीफा,पार्टी के कार्यों समाज कल्याण के लिए दिए 50 लाख

 

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. बीपी त्यागी ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। डॉ. त्यागी के अनुसार पार्टी समाज कल्याण के कार्य नहीं कर रही थी और अराजकता का माहौल था। इसके कारण उन्होंने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 

सीनियर ईएनटी डॉ. बीपी त्यागी लगभग एक साल पहले श्रीकांत त्यागी द्वारा गठित राष्ट्रीय नवनिर्माण दल में शामिल हुए थे। पार्टी में उन्हें चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी के कार्यों समाज कल्याण के लिए डॉ. त्यागी ने 50 लाख रुपए भी श्रीकांत त्यागी को दिए थे। डॉ. त्यागी का आरोप है कि पार्टी का गठन समाज कल्याण और राजनीतिक तौर पर प्रतिष्ठित होने के लिए किया गया था। जबकि पार्टी में इस तरह की कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही थी। पार्टी के कार्यकर्ता अराजकता में शामिल थे और पार्टी अध्यक्ष की ओर से भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

 उन्होंने इस संबंध में कई  बार पार्टी अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी से वार्ता की और अराजकता करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पार्टी अध्यक्ष ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण उन्होंने पार्टी से दूर होने का निर्णय लिया और अपने रुपए वापस मांगे। इस पर उन्हें 20 लाख रुपए वापस किए गए और बाकी के 30 लाख रुपए देने में आनाकानी की जा रही है। डॉ. त्यागी का कहना है कि श्रीकांत त्यागी उनके खिलाफ दुष्प्रचार भी कर रहे हैं, जिससे आहत होकर उन्होंने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह पूर्व की तरह की अपने समाज कल्याण और गरीब मरीजों के फ्री उपचार को जारी रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें