शनिवार, 29 जून 2024

एसीपी इन्दिरापुरम स्वतंत्र कुमार ने 3 नए कानून के बारे जनता को समझाया

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम जो देश की अपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार के लिए लागू होने जा रहा है को जानता के बीच समझाने के लिए आज कौशांबी वार्ड 72 में इंदिरापुरम सर्कल के एसीपी स्वतंत्र देव सिंह थाना अध्यक्ष कौशांबी सर्वेश पाल एस एस आई फिरोज खान चौकी इंचार्ज राम मेहर मलिक सुमित गुप्ता पिंक चौकी इंचार्ज दुष्यंत गौतम  द्वारा  निवासियों को इन कानून के बारे में विस्तार से बताया गया।

  इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा कौशांबी की समस्याओं को भी इन सबके सामने रखा  जैसे की कौशांबी के अंदर के मार्गों से ऑटो का चलन होना अवैध रूप से प्राइवेट व्हीकल द्वारा लंबे रूट की सवारी  कौशांबी से लेकर जाना एंजेल मॉल स्थित पब बार का समय से ज्यादा चलना तथा 11:00 के बाद अवैध रूप से वेब पिक्चर हॉल से लेकर  आनंद विहार तक खाने पीने का बाजार  लगना इन सभी समस्याओं का समाधान के लिए एसीपी द्वारा जल्द निराकरण  की बात कहीं गई इस अवसर पर करवा के कार्यकारी अध्यक्ष विजय वर्गीय आलोक माथुर भृगु सिंह गौरव वर्मा संजय दुबे मुनेश चौहान रेनू मल्होत्रा प्रभा सिंह नीरा गुप्ता अनुभा प्रभाकर दिलीप सिंह संजीव रस्तोगी अनुज राठी जीवन जोशी शिवकुमार  भारद्वाज कमल ओबेरॉय दिलीप सिंह महेश बिन्नू राजेंद्र गोयल जगमोहन शर्मा केवल नयन सेठी एके जैन सहित अन्य प्रमुख व्यक्ति  उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें