मंगलवार, 25 जून 2024

विजय नगर में जलापूर्ति हेतु 10 एम एल डी पानी की होगी व्यवस्था. गंगाजल प्लांट से होगी सप्लाई--- महापौर सुनील दयाल

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। गर्मी के मौसम में विजय नगर में जलापूर्ति की बहुत बड़ी परेशानी हुई है जिसके लिए नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारीगण मुस्तेदी के साथ 8-8 घंटे कार्य करते रहे और विजय नगर को जलापूर्ति कराई जिसके लिए महापौर ने कहा सभी अधिकारी बधाई के पात्र है लेकिन यह सामस्य भविष्य में बढ़ सकती है जिसके लिए जिसके लिए महापौर सुनीता दयाल ने अधिकारियों के साथ समन्वय कर विजय नगर की जलापूर्ति के लिए एक योजना बनाई है जिससे कि भविष्य में विजय नगर जलापूर्ति की समस्या न हो पाए।

महापौर सुनीता दयाल ने नगर आयुक्त के साथ मिलकर जलकल अधिकारियों से विजय नगर जलापूर्ति के लिए योजना बनवाई है जिसमे प्रताप विहार गंगाजल प्लांट से विजय नगर में बने 6 यू जी आर तक 10 एम एल डी पानी की सप्लाई की जाएगी और यू जी आर से पानी की टंकी में पानी जाएगा तब पानी की टंकियों से विजय नगर में जलापूर्ति की जाएगी, जिसके लिए गंगाजल प्लांट से समस्त यू जी आर तक बड़ी पानी की लाईन बिछाने का कार्य भी किया जाएगा  यह कार्य 15 वें वित्त निधि से कराया जाएगा जिससे विजय नगर के समस्त वार्डो में जल संकट खत्म हो जाएगा। यह कार्य जल्द ही प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा उसके उपरांत अगले वर्ष तक यह कार्य पूर्ण किया जाएगा।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि विजय नगर में जल संकट से छुटकारे के लिए एक बड़ी सौगात दी जाएगी जिससे भविष्य में जल संकट नही हो पायेगा, उपरोक्त योजना पर नगर निगम गहनता से योजना बनाकर कार्य करेगा और इस कार्य मे नगर आयुक्त सहित जलकल विभाग के अधिकारी भी  लगातार कार्य कर रहे है यह कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया जाएगा जिसका व्यय अनुमान भी तैयार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें