सोमवार, 3 जुलाई 2023

समाजवादी विचारक राम दुलार यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

                          मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

   गाजियाबाद।  ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी विचारक शिक्षाविद राम दुलार यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के जन्म दिन 1 जुलाई 2023 “लोक कल्याण दिवस” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, समारोह में सैकड़ों महिलाओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति के संरक्षक एस0 एस0 प्रसाद ने किया, मुख्य अतिथि ड़ा0 विशन लाल गौड़ रहे, सम्मानित अतिथि ड़ा0 सभापति शास्त्री रहे, एस0पी0 छिब्बर, दलजीत सिंह, चंद्रबली मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।संचालन अनिल मिश्र ने आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया, कार्यक्रम में श्री अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की गयी, तथा मुख्यमंत्रित्व काल में किए गए विकास के अनुकरणीय कार्यों को जनहित में करने के लिए उन्हे धन्यवाद किया गया, समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को जन-जन में प्रचारित व प्रसारित करने का संकल्प लिया गया, कार्यक्रम में समाजवादी विचार ड़ा0 लोहिया के “कपड़ा, रोटी सस्ती होगी, दवा, पढ़ाई मुफ़्ती होगी” । रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा वितरित की गयी, बच्चों, महिलाओं, गणमान्य नागरिकों ने केक काटकर श्री अखिलेश यादव को जन्म दिन की बधाई दी।

जन्म दिन समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किए, लखनऊ, गाजियाबाद मेट्रो, एशिया का सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ आगरा एक्स्प्रेस वे, छात्र-छात्राओं में लैपटाप वितरण, 108 नि: शुल्क एंबुलेंस सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन, गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड, सिटी फॉरेस्ट, हिंडन पर अनेकों पुल, मेरठ रोड से एनएच 9 को जोड़ा दूरी 7 किमी कम हो गयी, विकास की कहानी बयां कर रहे है,  अखिलेश यादव समता, संपन्नता, न्याय और बंधुता, अनेकता में एकता के लिए संघर्षरत है, किसान, मजदूर, छात्र, नवजवान, व्यापारी, कर्मचारी सभी के कल्याण के लिए प्रयत्नशील है, अहंकार, नफरत, असहिष्णुता फैलाने वाली विभाजनकारी सांप्रदायिक शक्तियों को हतोत्साहित कर धर्मनिरपेक्ष समतामूलक समाज बनाने के लिए लगे हुए है, जिससे लोक कल्याण हो सके, लोकतन्त्र और संविधान की रक्षा हो सके। मंहगाई, बेरोजगारी की विभीषिका से समाजवादी पार्टी ही छुटकारा दिला सकती है| ड़ा0 विशन लाल गौड़ ने  अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के विकास के लिए अखिलेश यादव लगे रहे, जिससे वह लोक कल्याण कर सके, उन्होने 108 एंबुलेंस सेवा नि: शुल्क शुरू किया, विकसित देश शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किए है, हमारे देश में अभी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। तभी किसान, नवजवान विकाश की मुख्य धारा में आयेगे।ड़ा0 सभापति शास्त्री ने कहा कि प्रपंच, झूठ और लूट, पाखंड को समूल नाश के लिए लोगों को संकल्प लेना चाहिए तभी राजनीति की दिशा बदलेगी, उन्होने अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप ने पहले भी उ0 प्र0 में विकास की गंगा बहाकर लोक कल्याण किया, अब सभी समान विचार धारा वाली ताकतों को एकजुट कर संवैधानिक संस्थाओं और लोकतन्त्र को कमजोर करने वाली ताकतों को सत्ता से हटाने का काम करें, तभी राष्ट्र का कल्याण होगा, देश-कल्याण में लोक कल्याण निहित है आपको राजनीतिक ताकत मिले, यही आशीर्वाद है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे, सभापति शास्त्री, संजीव कुमार राय एडवोकेट, कृष्ण कुमार दीक्षित, देवकर्ण चौहान, एस0एस0 प्रसाद, एस0एन0 अवस्थी, धर्मवती, एस0एन0 जायसवाल, ब्रह्म प्रकाश, नागेन्द्र मौर्य, उधम सिंह, सी0बी0 मौर्य, सूरज पाल सिंह, दलजीत सिंह, शेष राम यादव, श्री निवास यादव, आर0एन0 यादव, के0एन0 तलवार, राम प्रताप यादव, फूलचंद वर्मा, मुनीव यादव, परमानंद, आनंद यादव, अरविंद यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, समरथ सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, जे0पी0 यादव, ड़ा0 जमीर आलम, पारुल, चंचल, पुष्पा, ज्ञानवती, महेंद्र यादव, अनिल मिश्र आदि।

                      


                                                                                                                                          




                                                                                                                                  

                                                                                                                             

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें