शनिवार, 3 जून 2023

भूजल स्तर सुधार हेतु निगम का पुनः शुरू हुआ अभियान, महापौर तथा नगर आयुक्त ने दुहाई स्थित तालाबों का किया निरीक्ष

 

                     मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ समय-समय पर शहर का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं जिस के क्रम में सफाई व्यवस्था तथा अन्य निगम की योजनाएं फलीभूत हो रही है, निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त महोदय की उपस्थिति में महापौर द्वारा दुहाई क्षेत्र का जायजा लिया गया जहां पर तालाबों के पुनर्जीवित करने की योजना बनाई गई। कवि नगर जोन स्थित दुहाई का जायजा लिया गया जिसमें 3 तालाबों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई गई क्षेत्रीय निवासियों से भी मौके पर वार्ता की गई, क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि उक्त स्थान पर तालाब था जिसको पुनर्जीवित करने के लिए महापौर तथा नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। भूजल स्तर सुधार हेतु गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पूर्व में भी तालाबों के पुनर्जीवन की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से निभाया है कई क्षेत्रों में तालाबों को पुनर्जीवित किया गया है इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए महापौर तथा नगर आयुक्त संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रहे हैं ऐसे तालाब जो विलुप्त हो चुके हैं उन को पुनर्जीवित करने का प्रयास जारी है निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें