गुरुवार, 1 जून 2023

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के क्रम में आयोजित ट्रिपल आर मुहिम मे गाजियाबाद नगर निगम की परफॉर्मेंस नंबर वन

 

                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के क्रम में आयोजित ट्रिपल आर मुहिम मे गाजियाबाद नगर निगम की परफॉर्मेंस नंबर वन आई है। उल्लेखनीय हैं कि मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर के अंतर्गत ट्रिपल आर की मुहिम गाजियाबाद नगर निगम द्वारा चलाई जा रही है जिसकी सराहना उत्तर प्रदेश के साथ साथ भारत में भी हो रही है, नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार शहर में रिड्यूस रीयूज रिसाइकल यानी ट्रिपल आर का अभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है पांच स्थाई तथा 40 अस्थाई केंद्र बनाए गए हैं जिस पर गाजियाबाद नगर निगम की टीम द्वारा जोरो से कार्यवाही की जा रही है। एसबीएम के नोडल अधिकारी डॉ मिथिलेश द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त  के निर्देश के क्रम में ट्रिपल आर की शुरुआत की गई जिसमें ऐसी वस्तुएं जो उपयोगी नहीं है उनको केंद्र पर शहर के निवासी जमा कराते हैं और ऐसे लोग जिनके लिए वह वस्तुएं उपयोगी है केंद्र से ही प्राप्त कर रहे हैं गाजियाबाद नगर निगम टीम द्वारा अभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि RRR मे गाजियाबाद नगर निगम नंबर वन चल रहा है, पोर्टल पर चल रही कार्यवाही की पूरी जानकारी डाली जाती है जिसके अनुसार गाजियाबाद नगर निगम नंबर वन दिखाया जा रहा है जोकि सराहनीय है, जिसकी प्रशंसा माननीय मंत्री नगर विकास विभाग  ए. के.शर्मा  द्वारा भी ट्वीट करके की गई।


महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश के क्रम में शहर के पांचों जोनों में सफाई को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है ट्रिपल आर के अंतर्गत कचरा निस्तारण का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें  क्षेत्रीय पार्षदों का भी विशेष सहयोग निगम को प्राप्त हो रहा है जोकि सराहनीय है नगर आयुक्त  द्वारा शहर निवासियों से सहयोग की अपील की गई है 5 जून तक उक्त कार्यक्रम जन जागरूकता हेतु चलाया जाएगा, (Ministry of Housing and Urban Affairs.) MOHUA के मंत्री   हरदीप सिंह पुरी, सचिव मनोज जोशी तथा ज्वाइंट सेक्रेट्री रूपा मिश्रा  द्वारा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ट्रिपल आर के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की, साथ ही वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी जारी किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें