सोमवार, 1 मई 2023

सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को वार्ड-45 में मिला जोरदार समर्थन, -पार्षद प्रत्याशी किरण व पूर्व मंत्री राजदेवी चौधरी ने भव्य स्वागत

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। रविवार को सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को वार्ड-45 में जबरदस्त समर्थन मिला। वहां पहुंचने पर पार्षद प्रत्याशी किरण व पूर्व मंत्री राजदेवी चौधरी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद समाजवादी पार्टी की जिला टीम के  साथ पूनम यादव ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्हें पूरे वार्ड में बजुर्गो, महिलाओं, सहित सभी का समर्थन मिला। वृद्धाओं ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया, वहीं युवाओं ने उनके प्रचार में भारी उत्साह दिखाया। 

सपा महानगर अध्यक्ष ने मांगे पूनम यादव के लिए वोट

सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव का साहिबाबाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव व उनकी टीम ने भी जोरदार स्वागत किया और क्षेत्रवासियों से पूनम यादव को वोट की अपील की। इस दौरान हजारों लोगों ने आश्वासन दिया कि इस बार बदलाव के लिए सपा को जीतने का काम करेंगे।

सपा प्रत्याशी पूनम यादव के पति सिकंदर यादव ने वेब सिटी किया जनसंपर्क

उधर सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के पति सिकंदर यादव ने रविवार वेब सिटी में जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्ड नंबर 28 क्षेत्र के साथ ही वेब सिटी में भारी स्वागत हुआ। क्षेत्रवासियों ने सपा महापौर प्रत्याशी पूनम यादव के पति सिकंदर यादव को विश्वास दिलाया कि वे बदलाव के लिए सपा प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेंगे। वार्ड-28 में सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिलने से जनसपंर्क के दौरान सभी गदगद नज़र आये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें