बुधवार, 1 मार्च 2023

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाडें का भाजपा महानगर अध्यक्ष ने किया स्वागत


गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे  की आज यशोदा अस्पताल से छुट्टी हुई उनके घुटने में दिक्कत होने की वजह से घुटने को बदला गया है। यशोदा अस्पताल कौशांबी में उनका सफल ऑपरेशन हुआ और आज वो सहकुशल होकर वापस अपने घर को लौट गए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा डॉक्टर पी एन अरोड़ा ,महामंत्री पप्पू पहलवान युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा क्षेत्रीय महामंत्री अनुज कश्यप, प्रदीप चौधरी,अनिल शर्मा सुभाष प्रधान श्याम शर्मा पिंटू तोमर ने पटका पहनाकर तथा गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ महेंद्र नाथ पांडे जी ने कहा कि घुटने के ऑपरेशन के बाद अपने आप को काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को चाय पर दिल्ली आमंत्रित भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें