शुक्रवार, 10 मार्च 2023

नगर आयुक्त के नेतृत्व में निवर्तमान पार्षदों तथा निगम अधिकारियों की हुई बैठक, शहर के विकास कार्यों पर की गई चर्चा

 

गाजियाबाद। सराहनीय पहल करते हुए गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहर के निवर्तमान पार्षदों के साथ विकास कार्यों पर बैठक की गई  जिसमे वरिष्ठ पार्षदों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम का बैठक आहूत करने पर धन्यवाद जताया साथ ही उनके द्वारा बैठक में अवगत भी कराया गया कि कई साल के कार्यकाल में पहली बार निवर्तमान पार्षदों को सम्मान दिया गया है जिसके लिए आभार व्यक्त किया गया, बैठक में समस्त गाजियाबाद नगर निगम के विभागीय अधिकारी, जोनल प्रभारी भी उपस्थित रहे तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा बताए गए सुझाव तथा समस्याओं को नोट किया।उपस्थित हुए सभी निवर्तमान पार्षदों ने नगर आयुक्त महोदय के समक्ष अपने विषय को बारी-बारी रखा जिसमें मुख्य रुप से वर्तमान में सभी वार्ड के अंदर रिपेयरिंग के कार्यों को प्राथमिकता से कराने हेतु निवेदन किया गया, निर्माण कार्य जिनकी वर्क आर्डर जारी हो चुके हैं उनको पूर्ण कराने हेतु अवगत कराया गया, इसी के साथ साथ प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही गई, शहर की सफाई व्यवस्था तथा पार्कों की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भी क्षेत्र के निवर्तमान पार्षदों ने अपना विषय रखा, जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे गए पक्ष को संबंधित अधिकारियों ने नोट कर कार्यवाही के लिए समय भी निर्धारित करते हुए अवगत करायाl

शहर के विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों मार्गदर्शन अति आवश्यक-नगर आयुक्त नितिन गौड़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम नेहरू नगर में बुलाई गई जनप्रतिनिधियों की बैठक जिसमें नामित सदस्यों सहित अधिक से अधिक निवर्तमान पार्षद उपस्थित हुए जिस पर नगर आयुक्त महोदय डॉ नितिन गौड़ द्वारा अवगत कराया गया कि शहर के विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन अति आवश्यक है, चुनावी प्रक्रिया की कार्यवाही अपने स्तर से हो रही है तब तक निवर्तमान पार्षदों से शहर के विकास कार्यों की चर्चा की गई है, उनके सुझाव लिए गए हैं गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की योजना भी उनसे साझा की गई है, चुनावों की घोषणा से पहले अवसर रहा तो पुनः निवर्तमान पार्षदों से बैठक की जाएगी, इस प्रकार की बैठक से शहर हित में और अधिक बेहतर कार्य करने का प्रयास चल रहा है जिसमें जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा हैl


नगर आयुक्त महोदय  द्वारा समस्त उपस्थित विभागीय अधिकारियों को, जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्या के समाधान हेतु 1 सप्ताह में कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, जिस में मुख्य रूप से प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लाइटों की खरीदारी हेतु आदेशित किया गया है ताकि ऐसे स्थान जहां आवश्यकता है वहां तत्काल प्रभाव से प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके निर्देशित किया गया हैl



*गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की कई जनप्रतिनिधियों ने की सराहना, नगर आयुक्त को दिया धन्यवाद*


नामित सदस्य ठाकुर अर्चना सिंह, प्रदीप चौहान, निवर्तमान पार्षद वार्ड संख्या 8 से राजेंद्र, वार्ड संख्या 16 से प्रवीण, वार्ड संख्या 14 चंपा माहौर, वार्ड संख्या 26 से सुनील, वार्ड संख्या 24 से आनंद, वार्ड संख्या 37 से पिंटू, वार्ड संख्या 50 से संजीव त्यागी, वार्ड 60 से सचिन डागर, वार्ड संख्या 67 से अजय शर्मा, वार्ड संख्या 79 से मीना भंडारी,  तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय महापौर आशा शर्मा जी तथा नगर आयुक्त महोदय का शहर में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद जताया गया, साथ ही कोविड-19 में किए गए निगम के कार्यों की सराहना भी की।


वरिष्ठ वर्तमान पार्षद राजेंद्र त्यागी द्वारा नगर आयुक्त महोदय द्वारा बुलाई गई बैठक हेतु सभी जनप्रतिनिधियों की तरफ से धन्यवाद दिया गया साथ ही यह भी कहा की कई बार के पार्षद कार्यकाल में पहली बार निवर्तमान पार्षदों को सम्मान दिया गया है जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम धन्यवाद का पात्र है जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर के विकास में हमेशा अपनी भागीदारीता  दी जाती रही है, उपस्थित जनों से अपने अपने क्षेत्र में कार्य कराने हेतु निगम अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखने हेतु भी जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया। नगर आयुक्त  के माध्यम से भी समस्त अधिकारियों को शहर के निवर्तमान पार्षदों से संपर्क बनाते हुए कार्यवाही करने हेतु कहा गया इस प्रकार गाजियाबाद नगर निगम के विभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की बैठक शानदार रही जिसके लिए गाजियाबाद नगर आयुक्त  द्वारा सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद जताया गया, साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने हेतु अपील की गईl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें