सोमवार, 2 जनवरी 2023

राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन और जंगलराज से जनता त्रस्त है---वी के सिंह

गाजियाबाद। सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह आज राजस्थान के दौरे पर हैं। राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन और जंगलराज से आज पूरा राजस्थान और वहां की जनता त्रस्त है। जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'विराट जन आक्रोश सभा' का जोधपुर शहर में आयोजन हुआ। इस सभा में गाजियाबाद के माननीय सांसद जनरल वी.के. सिंह  मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे आपसी मतभेदों के चलते हुए कांग्रेस की यह दिशाहीन सरकार जनता का अहित कर रही है।

साथ ही उन्होंने जनता को अवगत कराया कि राजस्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी क्यों अधिक महत्वपूर्ण है। इस जन आक्रोश सभा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं सांसद  गजेंद्र सिंह शेखावत , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रसन्नचन्द मेहता , विधायक एवं जिला प्रभारी  वासुदेव देवनानी , राज्यसभा सांसद  राजेंद्र गहलोत , विधायक सूरसागर श्रीमती सूर्याकांता व्यास , जोधपुर महापौर सुश्री वनिता सेठ , जोधपुर जिलाध्यक्ष  देवेंद्र जोशी  और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामय उपस्थित रही।

Mp_v_k_singh
#Bjp_all_india
#Kuldeep_singh
# विधायक अजीतपाल त्यागी
# बृजपाल तेवतिया
 # संजीव गुप्ता समरकूल
  # डा बी पी त्यागी
# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर
#ghaziabad_news #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें