सोमवार, 2 जनवरी 2023

गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में निकला नगर कीर्तन--नगर कीर्तन से पूरा शहर हो गया गुरूमय

 

गाजियाबादःगुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में रविवार को  नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकला,जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।नगर कीर्तन को बजरिया के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से धर्म गुरूओं श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमंहत नारायण गिरि, फादर सुनील, नायब शहर काजी मुफती जमीर अहमद, महानगर मोहर्रम भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष चमन, पूर्व शहर काजी डाॅ के जेड बुखारी ने शांति के दूत कबूतरों को उडाकर रवाना किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जनरल वी. के सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खावरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश  अध्यक्ष नसीमुददीन सिददीकी, महानगर अध्यक्ष लोकेश चैधरी, महानगर प्रभारी कामेश रतन व पूर्व मंत्री बलदेव राज शर्मा भी मौजूद रहे।
गुरुद्वारा सिंह सभा के चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह, प्रधान इंदरजीत सिंह टीटू, महासचिव एसपी सिंह ओबेरॉय ने सभी अतिथियों, सरदार जोगेंद्र सिंह, आलोक गर्ग आदि का सरोपा भेंटकर सम्मान किया। नगर कीर्तन बजरिया के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से श्री गुरू ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकला। जगह-जगह उसका शहर के लोगों ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में  सभी गुरूद्वारों के कीर्तनी जत्थे शामिल हुए, जिन्होंने गुरू महिमा का बखान किया। नगर कीर्तन का आकर्षण गतका पार्टी के करतब रहे। गतका पार्टी जिधर भी जाती, उसके क

रतब देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती। नगर कीर्तन में गुरू गोविंद सिंह के जीवन से सम्बंधित कई झांकियां शामिल थी। नगर कीर्तन के सबसे पीछे गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी थी, जिसके आगे सेवादार झाडू की सेवा करते हुए चल रहे थे। गुरू ग्रंथ साहिब की जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण भी किया।



गुरूद्वारा सिंह सभा गाजियाबाद

# सरदार इन्द्रजीत सिंह टीपू

# सासंद जरनल वी के सिंह

# प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप

# महंत नारायण गिरि

# डा बी पी त्यागी

# संजीव गुप्ता

# हरिश मल्होत्रा

# पार्षद मनोज गोयल कोशाम्बी गाजियाबाद

# गोपाल अग्रवाल भाजपा मुरादनगर

# ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

# हिन्दी समाचार गाजियाबाद


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें